फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MK Blue beat MK Red by 44 runs

Aligarh News: एमके ब्लू ने एमके रेड को 44 रन से हराया

Mon, 20 Apr 2026 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
MK Blue beat MK Red by 44 runs
एपीएस मैदान पर विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : samvad
महुआ खेड़ा स्थित एपीएस क्रिकेट मैदान पर टी-20 सीरीज के पहले मैच में एमके ब्लू ने एमके रेड को 44 रन से हरा दिया। सोमवार को दोपहर तीन बजे दूसरा मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन



एमके ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन का लक्ष्य दिया। प्रखर पाराशर ने नाबाद 62 रन, आरुष यादव ने 23 रन, अंशु सिंह ने 22 रन बनाए। एमके रेड के शिव ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी एमके रेड 114 रन पर 19.4 ओवर में सिमट गई।
विज्ञापन


धनुष यादव ने 30 रन, दक्ष अग्रवाल ने 25 रन की पारी खेली। एमके ब्लू के सिद्धार्थ सिंह ने तीन विकेट, हर्ष अग्रवाल व तन्मय शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच प्रखर पाराशर रहे। अंपायरिंग सरफराज खान व सचिन यादव ने की। इस अवसर पर भवेंद्र शर्मा, जयदीप सिंह मुकेश कुमार, मनीष कांत आर्य, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन






हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता

हमजाह क्रिकेट अकादमी के मैदान राठगांव में खेले गए अंडर-14 क्रिकेट सीरीज के चौथे मैच में हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने एबीकेरियन क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया। एबीकेरियन क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 223 रन बनाए। हुजैफा ने 70, फैज ने 36, आतिफ ने 28 रन बनाए। हमजाह के यश ठाकुर ने तीन, परितोष ने दो विकेट झटके। हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट पर 22 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। निखिल ने नाबाद 85 रन बनाए। रैय्यान नवाज ने 47 रनों की पारी खेली। एबीकेरियन क्रिकेट क्लब के उमर ने तीन विकेट चटकाए। इस अवसर पर अल्तमश, रईस ठाकुर, अहद, फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed