फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   misleading and inflammatory posts on social media

Lok Sabha Election: चुनाव में सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ पोस्ट करने वालों की खैर नहीं

Sat, 23 Mar 2024 11:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 11:45 PM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने  सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सतत निगरानी के लिए टीम का गठन कर दिया है। गठित टीम 24 घंटे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स की निगरानी करेगी।

विज्ञापन
misleading and inflammatory posts on social media
बैठक लेते सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ पोस्ट एवं गलत सूचना डालने वालों की अब खैर नहीं होगी। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने  सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सतत निगरानी के लिए टीम का गठन कर दिया है। गठित टीम 24 घंटे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स की निगरानी करेगी।

विज्ञापन


सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार एवं ईडीएम मनोज राजपूत ने एनआईसी में गठित टीम के सदस्यों के साथ बैठक कर फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स एवं अन्य सोशल प्लेटफॉर्म की सघन मॉनिटरिंग के संबंध में उनको विभिन्न तौर-तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक, भड़काऊ एवं कोई असत्य घटना प्राप्त होती है तो तत्काल उसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाए। 
विज्ञापन


ईडीएम मनोज राजपूत ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने के लिए जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके लिए मीडिया सेल का भी गठन किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर न तो कोई आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed