फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minors riding two-wheelers issued challan

Aligarh News: दोपहिया दौड़ाने वाले 69 नाबालिगों पर कसा शिकंजा, किया चालान

Fri, 28 Feb 2025 03:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 03:53 PM IST
सार

पुलिस ने स्कूलों के आसपास चेकिंग की। हालांकि, दूसरे मार्गों पर नाबालिग वाहनों पर फर्राटा भरते दिख रहे थे। पुलिस का कहना है कि ये अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
Minors riding two-wheelers issued challan
ओएलएफ स्कूल के बाहर चेकिंग करती यातायात पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस हादसे में तीन छात्राएं समेत चार लोगों की मौत के बाद भी अलीगढ़ जिले में नाबालिग दो पहिया वाहन दौड़ाने से बाज नहीं आ रहे। लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला ने इसके खिलाफ जब अभियान चलाया तो यातायात पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बृहस्पतिवार को स्कूलों के बाहर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान 69 नाबालिगों के चालान किए।

विज्ञापन


27 फरवरी को पुलिस ने स्कूलों के आसपास चेकिंग की। हालांकि, दूसरे मार्गों पर नाबालिग वाहनों पर फर्राटा भरते दिख रहे थे। पुलिस का कहना है कि ये अभियान जारी रहेगा। यातायात पुलिस ने 27 फरवरी को रामघाट रोड के स्कूलों के बाहर खड़े होकर चेकिंग की। जिसमें कुछ नाबालिग ऐसे थे, जिन पर न तो हेलमेट था न लर्निंग लाइसेंस था। साथ में ट्रिपलिंग भी कर रहे थे।

विज्ञापन

शहर में चेकिंग शुरू करा दी गई है। ये अभियान अब आगे भी जारी रहेगा। अभिभावकों को भी चाहिए कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें। - मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक आगे आ रहे, पर नाबालिग नहीं मान रहे

जिले में बिना सड़क हादसों में नाबालिगों की मौत के मामले को देखते हुए अभिभावक अब आगे आने लगे हैं। वे अपने बच्चों को अब दोपहिया की चाबी नहीं लेने दे रहे। संकल्प लिया है कि बच्चों को स्कूल या तो खुद छोड़ेंगे या वाहन से छुड़वाएंगे। हालांकि, इसके बावजूद कुछ नाबालिग चोरी-छिपे वाहनों से फर्राटा भर रहे हैं।

हमारे परिवार की बेटी दोपहिया से स्कूल जाती थी। मगर हमने अब इस विषय में तल्ख निर्णय लिया है। बच्ची को दोपहिया नहीं दे रहे। बच्ची को स्कूल जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर दी गई है। या फिर हम खुद छोडक़र आएंगे।-शैलू प्रधान, एडीए सासनी गेट
हमारे घर में दो बच्चे हैं, जिनमें से एक छोटा है, जबकि दूसरी थोड़ी बड़ी है। वह स्कूल दोपहिया से जाने लगी थी। मगर दुर्घटनाओं के चलते निर्णय लिया गया है कि बच्ची वाहन नहीं ले जाएगी। - खुशी, पला रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed