Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister Sandeep Singh Engagement Today

मंत्री संदीप सिंह की रिंग सेरेमनी: सगाई संपन्न, सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद; देखें कार्यक्रम के वीडियो

Sat, 14 Nov 2026 06:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 14 Nov 2026 06:02 PM IST
सार

कल्याण सिंह के नाती व मंत्री संदीप सिंह व उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई अलीगढ़ के तालानगरी मैदान पर चल रही है। सीएम योगीा आदित्यनाथ सगाई समारोह में पहुंचे और आशीर्वाद दिया। फिर आगरा रवाना हो गए।

विज्ञापन
Minister Sandeep Singh Engagement Today
सगाई समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाती व मंत्री संदीप सिंह की मेघना व उनके छोटे भाई सौरभ की अंतरा के साथ सगाई का कार्याक्रम अलीगढ़ के तालानगरी स्थित मैदान पर चल रहा है। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर और आासपास सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां पर एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध है। 

विज्ञापन


संत फिदेलिस स्कूल के समीप दावत की तैयारी में लगे हलवाईयों की जगह है, जहां लगातार दावत में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। उसके बाद अलीगढ़ जनपद के साथ आसपास के कई जनपदों की जनता के लिए सगाई की दावत का इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन


दावत का यह है मेन्यू
सामान्य जनता  के लिए
सफेद रसगुल्ला, गाजर का हलवा, गुलाब जामुन, सब्जी आलू, काशीफल, मिक्स वेज, पुलाव, चने की सब्जी, मटर पनीर की सब्जी, दाल मखनी, रायता, हलवा मूंग की दाल, आइसक्रीम, कॉल्ड्रिंक आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी-वीवीआईपी के लिए
प्रेमी केटर्स के विवेक प्रेमी ने बताया कि सामान्य जनता वाले खाद्य पदार्थ के साथ दावत में  11 सब्जियां, 6 मिठाईयाँ हैं। वीआईपी-वीवीआईपी के लिए रसमलाई, पास्ता, नूडल्स, एक दो चाइनीज आईटम, घेबर, आदि प्रकार के 101 आइटम हैं।

शुरू हुईं सगाई की रस्में
शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और सौरभ सिंह पहुंचे। दोनों भाइयों की समारोह स्थल पर धूमधाम से एंट्री हुई। उनके पहुंचने के बाद समारोह स्थल पर उत्साह और हलचल बढ़ गई। कार्यक्रम में कुछ ही देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के आगमन के बाद दोनों भाइयों का सगाई समारोह संपन्न होगा।

मंत्री संदीप सिंह की सगाई में सीएम योगी की चुटकी पर गूंजे ठहाके
सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ से अलीगढ़ के हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल मैदान पहुंच गए हैं। उनका हेलीकॉप्टर वहां उतरा। वहां से वह सगाई समारोह में पहुंच गए। वह मंत्री संदीप सिंह-मेघना, सौरभ सिंह-अंतरा को आशीर्वाद दिया।  यहां से वह आगरा के लिए रवाना हो गए।
Trending Videos

Minister Sandeep Singh Engagement Today
सगाई समारोह स्थल - फोटो : संवाद



Minister Sandeep Singh Engagement Today
दादी ने दिया नातियों को आशीर्वाद - फोटो : वीडियो ग्रैब

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उप राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उप राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा अलीगढ़ पहुंचे। यहां एक स्कूल में जलवायु परिवर्तन संवाद में शामिल हुए। राज्यपाल ने कहा कि अंडमान निकोबार दीप समूह का तेजी से विकास हो रहा है यहां पर एक बड़ा बंदरगाह और दो एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और भारत का कारोबार भी बढ़ेगा। कच्चा तेल और अन्य ईंधन लेकर आने वाले जहाज को यहां पर बेहतर सुविधाएं और सुगम रास्ता उपलब्ध होगा क्योंकि अधिकांश जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि श्री विजय पुरम और ग्रेट निकोबार में दो आधुनिक हवाई अड्डे भी बनाए जा रहे हैं जिसे यहां के पर्यटन का विकास होगा। उन्होंने भारतीय संस्कृति के अनुसार विकास करने पर जोर दिया जिसमें पेड़ पौधों का संरक्षण और अन्य जीवों को संरक्षण देने की संस्कृति सिखाई जाती है। उसके बाद वह सगाई समारोह में पहुंच गए।

मंत्री संदीप सिंह की सगाई में पहुंची वृद्धा, दावत के लिए नहीं, सीएम योगी को देने आई थी अर्जी
अलीगढ़ के शंकर विहार निवासी शांति देवी मंत्री संदीप सिंह की सगाई में पहुंची। उस वृद्धा को सगाई की दावत नहीं खानी थी। उसके न तो पेंशन मिलती है और न ही  राशन मिलती। किराए पर रहती हूं। वह 10 रूपये किसी से लेकर आई थी। उसकी अर्जी सीएम योगी ही नहीं अन्य किसी के पास तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed