Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   minister and his fiancee, danced to Kailash Kher Baagad Bam Bam

Aligarh News: कैलाश खेर के बगड़ बमबम पर मंत्री और मंगेतर सहित पूरा परिवार झूमा

Sun, 15 Nov 2026 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
minister and his fiancee, danced to Kailash Kher Baagad Bam Bam
कैलाश खेर के गानों पर झूमते संदीप सिंह। संवाद
नाथद्वारा की थीम पर सजे पंडाल के मंच पर कैलाश खेर की दमदार आवाज गूंजी तो सामने मौजूद भीड़ झूमने लगी। राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह के मांगलिक समारोह में कैलाश खेर ने फिल्म बाहुबली का चर्चित गीत क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है... और जय-जयकारा प्रस्तुत किया तो कल्याण सिंह परिवार खुद को थिरकने से रोक नहीं पाया।
विज्ञापन


कैलाश ने जब बगड़ बमबम बम लहरी गाया तो पूर्व सांसद राजवीर सिंह, राज्यमंत्री संदीप सिंह, उनकी मंगेतर मेघना, सौरभ सिंह अंतरा और पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा भी झूम कर नाचे। उनको नाचते हुए देखकर पंडाल में मौजूद हजारों लोग भी झूमने-नाचने लगे। कई लोग कुर्सी-मेज पर चढ़कर नाचे। इस दौरान पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने में पसीने छूट गए। मंत्री के साथ दोनों बहनों ने भी गीत की धुन पर जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन



कैलाश खेर ने अपनी चिर-परिचित सूफियाना शैली, बुलंद आवाज और डमरू की थाप के साथ ऐसा समां बांधा कि समारोह में मौजूद लोग देर तक झूमते रहे। खास बात यह रही कि कैलाश खेर को संदीप सिंह की मंगेतर मेघना चौधरी की विशेष फरमाइश पर आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनकी प्रस्तुति शुरू होते ही समारोह का माहौल संगीत और उत्साह से सराबोर हो गया। उन्होंने चख लेन दे.. तेरी दिवानी... सहित छह सात गीत सुनाए। आयोजन स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ को देखकर कैलाश खेर भी खासे प्रसन्न नजर आए। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान संदीप सिंह मंच से ही नीचे मौजूद लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन करते रहे। मांगलिक कार्यक्रम में पूरा परिवार दोपहर से लेकर देर रात तक आयोजन स्थल पर मौजूद रहा। सगाई की रस्मों के बीच संगीत की इस महफिल ने समारोह को यादगार बना दिया।


कीर्तनम बैंड ने दावत का मजा बढ़ाया
दावत के पंडाल में कीर्तनम बैंड के कलाकारों ने दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। इस बैंड के कलाकारों ने एक के बाद एक सुरमयी भजन सुनाए। बांके बिहारी, भगवान गणेश, प्रभु राम के जयकारे लगवाए। इस दौरान मंच पर ब्रज की संस्कृति की छठा बिखरी रही। खाना खा रहे लोगों ने भजनों के साथ गुनगुना कर आनंद लिया। तालियां बजाई और फोटो भी खींचे।


पंडाल के बाहर पसरा अंधेरा
रात होते ही पंडाल के बाहर अंधेरा हो गया। स्ट्रीट लाइटें बंद होने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पसीना बहाना पड़ा। रात में वाहनों का आवागमन शुरू होने के बाद कारें और दोपहिया वाहन सवारों को भी निकलने में परेशानी हुई। जब कैलाश खेर प्रस्तुति देकर निकले तो उनका काफिला भी अंधेरे में ही निकला।


देर रात तक डटा रहा मंत्री का परिवार
सुबह से ही मंत्री का पूरा परिवार वीवीआईपी पंडाल में मौजूद रहा। कैलाश खेर के जाने के बाद भी परिवार दावत खा रहे लोगों के बीच मौजूद रहा। जिससे आने-जाने वाले लोगों में भी उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान दावत का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

कैलाश खेर के गानों पर झूमते संदीप सिंह। संवाद

कैलाश खेर के गानों पर झूमते संदीप सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed