फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MGNREGA workers stranded half sixty million

मनरेगा मजदूरों के फंसे साढ़े छह करोड़

Sat, 17 Sep 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
जनपद के 30 हजार मजदूरों का 6.65 करोड़ रुपये की मजदूरी लखनऊ में अटक गई है। जिले के सभी 12 ब्लाक में दो माह से मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं हो रहा है। मजदूर परेशान हैं। मजदूरी के लिए ब्लाक से विकास भवन कार्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी लखनऊ स्तर पर समस्या बता अपने हाथ खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

मनरेगा में मजदूरों का भुगतान लखनऊ से सीधे उनके खातों में किया जा रहा है।
मनरेगा में हुए काम को मास्टररोल में दर्ज कर ब्लाक कर्मचारी मनरेगा साइट पर अपलोड कर देते हैं। शासन से भुगतान सीधे मजदूर के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाता है। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के अनुसार उनके स्तर पर फंड ट्रांसफर आर्डर कर दिया गया है, जिले की 12 ब्लाकों को दो माह से नहीं मिल रकम
विज्ञापन

मगर दो माह से धनराशि मजदूरों के खातों में नहीं पहुंची हैं। यह धन ट्रांसफर न होने से कई ब्लाकों में दूसरा फंड ट्रांसफर आर्डर भी नहीं भेजा जा सका है। ब्लाक स्तरीय अधिकारी इस इंतजार में हैं कि पहले रुका हुआ भुगतान हो, तब दूसरा फंड ट्रांसफर आर्डर भेजा जाए। उधर मनरेगा मजूदर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम के बावजूद धन न होने से घर की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed