फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Merchant killed 76,000 robbers

व्यापारी से दिनदहाड़े 76 हजार लूटे

Mon, 20 Nov 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 20 Nov 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Merchant killed 76,000 robbers
व्यापारी विकास गुप्ता व शाकिर। - फोटो : Amar Ujala
रविवार को चंडौस थाना क्षेत्र में अमृतपुर-ओगीपुर के बीच नकाबपोश चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर खुर्जा के व्यापारी से 76 हजार रुपये लूट लिए। मोबाइल छीनकर फेंक दिए और चंडौस की ओर भाग निकले। पीड़ित व्यापारी ने राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। चंडौस थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि बुलंदशहर के खुर्जा निवासी विकास गुप्ता पुत्र लक्ष्मीनारायण गुप्ता का खुर्जा में बांस-बल्ली, रस्सी आदि का थोक का कारोबार है। टप्पल, जटटारी, पिसावा, चंडौस आदि कस्बे के छोटे दुकानदार उनके यहां से उधार सामान लेते हैं। साप्ताहिक भुगतान होता है। रविवार की सुबह विकास गुप्ता अपने साथी शाकिर पुत्र साबिर खां निवासी सराबा खुर्जा के साथ बाइक से तगादे पर निकले थे। जट्टारी से शुरुआत की और पिसावा, चंडौस से पेमेंट लेने के बाद दोपहर में करीब एक बजे खुर्जा लौटते समय चंडौस-दौरऊ मार्ग स्थित गांव अमृतपुर-ओगीपुर के बीच पहुंचे थे तभी चंडौस की ओर से दो बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। विकास व साकिर की कनपटी पर तमंचा लगाकर विकास गुप्ता से रुपयों भरा थैला लूट लिया और चंडौस की ओर भाग निकले। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों के बारे में पूछताछ करने के बाद चेकिंग कराई पर वह हत्‍थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


व्यापारी की ओर से लूट की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। 
-दिलीप सिंह, कोतवाल चंडौस। 


पेट्रोल पंप के मैनेजर से 90 हजार लूटे
 इगलास कोतवाली के समीपवर्ती गांव तेहरा स्थित पेट्रोल पंप के कार्यालय में रुपये गिन रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर से 90 हजार रुपये लूटकर दो युवक भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और मौका ए वारदात का निरीक्षण किया। कोतवाल अरविंद कुमार राठी के अनुसार प्रथम दृष्टया वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तेहरा के समीप जगदंबा फिलिंग स्टेशन पर रामनगर कालोनी अलीगढ़ निवासी कैलाश सिंह राघव मैनेजर हैं। मैनेजर के अनुसार रविवार दोपहर वह पेट्रोल पंप पर अपने केबिन में कैश की गिनती कर रहे थे। कुछ रुपये काउंटर पर ऊपर रखे थे। दोपहर करीब एक बजे कैश को अलमारी में रखते समय दो युवक केबिन में घुस आए और काउंटर पर ऊपर रखे 90 हजार रुपये लेकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाया लेकिन रुपये लेकर दोनों युवक बाइक से इगलास की ओर भाग निकले। उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर इगलास कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार वारदात की गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट डेकोरेशन करने वाले से 30 हजार रुपये और लैपटॉप लूट ले गए
 सिविल लाइन क्षेत्र स्थित तस्वीर महल के पास शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाश लाइट की सजावट करने वाले व्यवसायी से तीन हजार रुपये तथा लैपटॉप लूटकर ले गए। पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग भी कराई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्यवाही में जुटी है। सासनी गेट थाना क्षेत्र के लोधी विहार निवासी शशांक वार्ष्णेय पुत्र संजीव वार्ष्णेय शादियों में लाइट डेकोरेशन का कार्य करते हैं। शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब वह कलेक्ट्रेट की ओर से उगाही करके लौट रहे थे। अभी वह कलेक्ट्रेट से कठपुला होते हुए तस्वीर महल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जैसे ही वह रुके बदमाशों ने उनसे बैग और 30 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित के अनुसार बैग में लैपटॉप समेत अन्य सामान रखा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed