फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mendu Railway Station: Will raise the issue in Parliament

मेंडू रेलवे स्टेशन : संसद में मुद्दा उठाएंगे सांसद

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mendu Railway Station: Will raise the issue in Parliament
दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर अलीगढ़-हाथरस के बीच स्थित मेंडू रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बना कर इसको कासगंज-मथुरा लाइन से जोड़ने की मांग जोर पकड़ रही है। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम एवं हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा है कि इस मांग को अमली जामा पहनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन




रेल मंत्रालय से वार्ता करने के साथ ही संसद में इसको पुरजोर तरीके से उठा चुके हैं। इस बार भी संसद सत्र में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा। सांसदों ने कहा कि जनहित से जुड़ी इस मांग को जल्द पूरा कराकर अलीगढ़ एवं हाथरस में बेहतर रेल एवं यात्री सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन







अलीगढ़- हाथरस के उद्योगों को मिलेगी संजीवनी



प्रदेश में हाथरस प्रमुख औद्योगिक नगर है। हाथरस हींग के लिए तो प्रसिद्ध है ही यहां की दाल मिलें, रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार, रंग-गुलाल, अचार-मुरब्बा, नमकीन, मेटल और हेंडलूम भी मशहूर है। इसी तरह अलीगढ़ ताला एवं हार्डवेयर उद्योग के लिए मशहूर है। मेंडू से कासगंज-मथुरा लाइन रेलवे लाइन जुड़ने से स्थानीय कारोबारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, आगरा एवं अलीगढ़ के कारोबारियों को आसानी होगी। उन्हें दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेन के लिए मथुरा या आगरा नहीं जाना पड़ेगा। मथुरा, आगरा, भरतपुर, बांदीकुई एवं मुंबई तक कुछ ट्रेनें संचालित हो सकेंगी। कुछ ट्रेनों का विस्तार भी हो सकेगा। गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर-कासगंज रेलवे ट्रैक के भी आपस में जुड़ जाने से सफर आरामदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए नहीं है कोई ट्रेन



हाथरस में मेंडू, हाथरस जंक्शन, हाथरस सिटी, न्यू हाथरस जंक्शन, हाथरस रोड, हाथरस किला स्टेशन हैं। इतने स्टेशन होने के बाद यहां से किसी धार्मिक स्थल के लिए सीधे ट्रेन नहीं है। लोगों को पड़ोसी जिलों से यात्रा करनी पड़ती है। यदि मेंडू स्टेशन के पास वाली रेलवे लाइन जुड़ जाती है तो लोगों को मथुरा, आगरा के धार्मिक स्थलों के अलावा दूसरे शहरों के धार्मिक स्थलों पर जाने में आसानी होगी।




बोले सांसद ...
मेंडू स्टेशन को कासगंज-मथुरा लाइन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड को एक प्रस्ताव दे चुके हैं। संसद में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा चुके हैं। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर रेलवे बोर्ड एवं प्रयागराज मंडल के अफसरों से बातचीत चल रही है। रेलवे अफसर भी इस प्रस्ताव को गंभीरता से ले रहे हैं। निकट भविष्य में नागरिकों की यह मांग पूरी होगी।
-सतीश गौतम, सांसद, अलीगढ़

हाथरस एवं मेंडू रेलवे स्टेशन पर बेहतर रेल सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ ही कुछ नई ट्रेनों के ठहराव की मांग पिछले काफी लंबे समय से कर रहे हैं। रेल अफसरों से भरोसा भी मिला है। मेंडू को कासगंज-मथुरा रेल लाइन को जोड़ देने से मथुरा, आगरा से लेकर मुंबई तक जाना बेहद आसान रहेगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।


-राजवीर सिंह दिलेर, सांसद, हाथरस




कासगंज-मथुरा लाइन से मेंडू स्टेशन को जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों के भेजे गए प्रस्ताव एवं अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।

-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed