{"_id":"5d17c77b8ebc3e3c787cfccc","slug":"men-death-in-road-accident-gabhana-news-ali2071165195","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर बुलदंशहर के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर बुलदंशहर के दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह हाईवे पर ओवरब्रिज के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूसरी ओर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। गभाना टोल प्लाजा की एंबुलेंस दोनों को भांकरी स्थिति निजी मेडिकल कॉलेज ले गई जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद के कोतवाली नगर के मोहनकुटी निवासी श्यौराज गिरी (45) पुत्र कैलाश गिरी अपने पड़ोसी भारत गिरी (38) पुत्र वीरपाल सिंह के साथ बाइक से शनिवार की सुबह अलीगढ़ जा रहे थे। हाईवे पर ओवर ब्रिज के पास वह पहुंचे तभी किसी तेज रफ्तार वाहन से बचने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर दूसरी ओर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। बाइक के नंबर के जरिए दोनों की शिनाख्त हुई। भारत गिरी मजदूरी करते थे। वह अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। हादसा होने से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।