फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contaminated water supply for two months; residents facing difficulties.

Aligarh News: दो माह से आ रहा दूषित पानी, लोगों को हो रही परेशानी

Wed, 02 Sep 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 02 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water supply for two months; residents facing difficulties.
मदीना कॉलोनी में आ रहा गंदा पानी। संवाद
भुजपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 72 स्थित मदीना कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में पिछले दो महीने से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार पाइपलाइन कई स्थानों पर टूटने के कारण नलों में कीचड़युक्त और गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि दूषित पानी इतना खराब है कि उसे घरेलू उपयोग में भी नहीं लिया जा सकता। मदीना कॉलोनी, कासिम नगर और सिराज नगर सहित कई इलाकों में यह समस्या है। गंदे पानी के कारण घरों में लगी मोटरें भी खराब हो रही हैं। लोगों के मुताबिक अब तक एक दर्जन से अधिक पानी की मोटरें खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन


जरूरत पूरी करने के लिए लोगों को दूसरे घरों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदे पानी की समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद से कई बार शिकायत की जा चुकी है। हर बार समस्या के समाधान का आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन मौके पर स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों से बातचीत

करीब दो महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है। पानी में कीचड़ तक दिखाई देता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीने के पानी के लिए दूसरे घरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
- शबनम निवासी मदीना कॉलोनी


पाइपलाइन टूटने के कारण पानी में गंदगी आ रही है। घर में लगी पानी की मोटर भी खराब हो गई है। परिवार के लिए पानी की व्यवस्था करना रोज की बड़ी समस्या बन गई है।
- अजीम खान निवासी मदीना कॉलोनी


- नल खोलते ही बदबूदार और गंदा पानी आता है। इस पानी को कपड़े धोने या अन्य घरेलू कामों में भी इस्तेमाल करना मुश्किल है। अधिकारियों को कई बार समस्या बताई जा चुकी है, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिली।

- नजमा बानो निवासी सिराज नगर


- पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर निगम को पूरी पाइपलाइन की जांच कराकर क्षतिग्रस्त पाइपों को दुरुस्त कराना चाहिए, ताकि पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके।
-शमशाद निवासी मदीना कॉलोनी


- क्षेत्र में जहां पाइप लाइन में लीकेज है, वहां कल टीम को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-अजय सक्सेना, प्रभारी महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed