{"_id":"62420036711cff76a72327d5","slug":"memorial-forest-will-be-built-in-every-village-plants-will-be-planted-city-office-news-ali288027225","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हर गांव में बनेंगे स्मृति वन, रोपे जाएंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हर गांव में बनेंगे स्मृति वन, रोपे जाएंगे पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले के प्रत्येक गांव में स्मृति वन की स्थापना की जाएगी। एक गांव में एक स्थान पर 75 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि का चयन किया जाएगा। इसके अलावा जुलाई में वन महोत्सव के दौरान होने वाले पौधरोपण के साथ शासन ने विभागीय स्तर पर लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।
अलीगढ़ व एटा में वन विभाग समेत अन्य विभागों को करीब 84 लाख पौधे लगाने होंगे। डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गांवों में स्मृति वन की स्थापना की जा रही है। प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाए जाएंगे। इन गांवों में भूमि चयन के लिए खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। गंगा नदी के किनारे स्थित जमीन व तालाबों को चिह्नित कर वहां सघन पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के तहत जुलाई में अलीगढ़ में करीब 54 लाख व एटा जिले में करीब 30 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य शासन की ओर से तय किया गया है। इसके लिए पौध तैयार की जा रही है। सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग मांगा जा रहा है।