{"_id":"623a1971b8633307620b6194","slug":"mega-loan-camp-organized-on-24th-and-25th-march-city-office-news-ali287601751","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मेगा ऋण शिविर का आयोजन 24 एवं 25 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मेगा ऋण शिविर का आयोजन 24 एवं 25 मार्च को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए महानगर में 24 एवं 25 मार्च को 12 स्थानों पर मेगा ऋण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
नगर निगम, डूडा, सामाजिक संगठन एवं बैंकों के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को जवाहर भवन में कार्यशाला हुई। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि जोन 1 में शहंशाबाद और रामघाट रोड स्थित एडीए दफ्तर, जोन 2 में जीवनगढ़ पानी की टंकी, राठौर वाली बगीची महेंद्र नगर, नगला मानसिंह और क्वार्सी चौराहा, जोन 3 में शाहजमाल पानी की टंकी, भुजपुरा शेल्टर होम, बिजली घर रोड और जोन 4 में बरौला पुल के नीचे, सारसौल पुलिस चौकी और वरदान हॉस्पिटल के सामने मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण वितरण आवेदन पत्रों की जांच, लोन वितरण संबंधी जानकारी, डिजिटल लेनदेन, क्यूआर कोड के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पेटीएम के प्रतिनिधि पंकज वर्मा ने कहा कि इस योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पेटीएम नगर निगम के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। इस योजना के अंतर्गत पथकर विक्रेता महीने में यदि 200 बार डिजिटल लेनदेन करता है तो उसको पेटीएम की ओर से 100 रुपये का कैशबैक का लाभ मिलेगा। इस अवसर कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, प्रभात मिश्रा, आरपी सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।