फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medicines found in the drain outside DDU hospital

मरीजों को नहीं मिल रही दवा: डीडीयू अस्पताल के बाहर नाले में मिलीं हजारों रुपये की दवाएं, होगी जांच

Fri, 21 Mar 2025 06:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 06:05 PM IST
सार

दवाओं के नाले में पड़े होने की जानकारी अस्पताल के अधिकारियों व डाक्टरों को भी हुई। आनन- फानन अस्पताल में दवाओं का स्टॉक चेक कराया गया। स्टाक में दवाएं सही मिलीं।

विज्ञापन
Medicines found in the drain outside DDU hospital
फेंकी गई सरकारी दवाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाएं मिलने में समस्या आ रही है दूसरी ओर 20 मार्च को दीन दयाल संयुक्त अस्पताल के बाहर नाले में हजारों रुपये की दवा पड़ी मिलीं। इसमें डायबिटीज, बुखार, खांसी, जुकाम, पेन किलर, जोड़ों का दर्द आदि की दवाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


इन दवाओं के पैकेट पर लिखा था बिक्री के लिए नहीं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की आपूर्ति। नाले की सतह पर 20 डिब्बे बुखार और बदन दर्द की दवा के। 25 डिब्बे डायबिटीज की दवा के देखे गए। माना जा रहा है कि अन्य दवाएं नाले के पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन

फेंकी गई सरकारी दवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दवाओं को नाले में देखकर मौके पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। लोग कई तरह के कयास लगाने लगे। अस्पताल से भी कुछ स्टॉफ निकल कर मौके पर आ गया। कुछ ही देर में दवाओं के नाले में पड़े होने की जानकारी अस्पताल के अधिकारियों व डाक्टरों को भी हुई। आनन- फानन अस्पताल में दवाओं का स्टॉक चेक कराया गया। स्टाक में दवाएं सही मिलीं। अस्पताल प्रबंधन यह जानने में लग गया कि यह दवाएं नाले तक कैसे पहुंची हैं।

जो दवाएं नाले में मिली हैं उनकी जांच कराई जाएगी। बहुत संभावना है कि दवाएं खराब हो गई हों। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - डॉ. एमके माथुर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डीडी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed