फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meat factory contractors enter the changing room and do 'bad touch'

Aligarh: चेंजिंग रूम में आकर मीट फैक्टरी ठेकेदार करते हैं 'बैड टच', थाने पर बवाल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Fri, 12 Jun 2026 11:28 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 12 Jun 2026 11:28 AM IST
सार

महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे चेंजिंग रूम में कपड़े बदलती हैं, तो ठेकेदार अंदर घुस आते हैं और उनके शरीर के अंगों को छूने (बैड टच) का प्रयास करते हैं। यह प्रताड़ना अब उनके लिए असहनीय हो चुकी है।

विज्ञापन
Meat factory contractors enter the changing room and do 'bad touch'
बस में सवार होकर थाने पहुंची महिलाएं - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में थाना बन्ना देवी क्षेत्र के ऊदला स्थित एक मीट फैक्टरी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने फैक्टरी के ठेकेदारों पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार की देर रात पीड़ित महिलाएं बस में सवार होकर बन्ना देवी थाने पहुंचीं। नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। महिलाओं की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


करीब 20 युवती और महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि फैक्टरी के ठेकेदार पिछले काफी समय से उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे चेंजिंग रूम में कपड़े बदलती हैं, तो ठेकेदार अंदर घुस आते हैं और उनके शरीर को छूने का प्रयास करते हैं। जब उन्होंने ठेकेदारों की इस करतूत का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। देर रात महिलाओं द्वारा थाने पर हंगामे की सूचना मिलते ही बन्ना देवी थाना पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को शांत कराया और उनकी शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया। वहीं, फैक्टरी मालिक का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

फैक्टरी की महिलाएं व अन्य स्टाफ एक स्टाफ बस से ही अपने घरों तक आता है। बस में ही कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था। इसके बाद मारपीट की घटना हुई। महिलाओं की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- धनंजय सिंह, सीओ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने हंगामा किया तो चालक बस लेकर पहुंचा थाने
फैक्टरी में स्टाफ को लाने व ले जाने के लिए दो बसें लगी हैं। रात में घटना के बाद महिला कर्मचारियों ने बस चालक से बस को थाने ले जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद चालक बस में कर्मचारियों को बैठाकर थाने पहुंचा।

कम वेतन को लेकर भी जताई नाराजगी
थाने में हंगामा कर रहीं महिला कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें फैक्टरी में वेतन देने में भी भेदभाव किया जाता है। पुरुष कर्मचारियों को 14 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाता है तो महिलाओं को केवल 10 हजार रुपये ही देते हैं। इस संबंध में कई बार फैक्टरी मालिक से कहा, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई।

शुक्रवार के फैक्टरी में रहा सन्नाटा, पुलिसकर्मी लौटा दिए
बृहस्पतिवार की रात को थाने में हंगामे के बाद शुक्रवार को मीट फैक्टरी में सन्नाटा रहा। फैक्टरी में जाने वाले वालों को लौटा दिया गया। गार्ड ने लोगों से कहा कि फैक्टरी बंद है। इस दौरान जब पुलिसकर्मी भी पहुंचे तो उन्हें भी वहां से लौटा दिया गया। बताया जाता है कि फैक्टरी में करीब 500 कर्मचारी हैं, जिसमें करीब 150 महिलाएं हैं।

बेल्ट और डंडों से पीटने का लगाया आरोप
हंगामे के दौरान एक कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उसने कहा कि फैक्टरी की महिला कर्मचारियों से छेड़खानी की जा रही है। उनसे रोकने का प्रयास किया तो उसे बेल्ट और डंडों से पीटा गया। उसने बताया कि इस तरह की घटनाएं आए दिन होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed