फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband and wife climbed on the water tank

अलीगढ़: पुलिस की कार्रवाई से नाखुश पति-पत्नी टंकी पर चढ़े, अधिकारियों के समझाने पर तीन घंटे बाद उतरे

Sun, 30 Aug 2026 11:05 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 30 Aug 2026 11:05 AM IST
सार

रविवार सुबह महिला का बेटा, जिसे पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। अपनी पत्नी के साथ टंकी पर चढ़ गया। समझाने पर दोनों नीचे उतर आए।

विज्ञापन
Husband and wife climbed on the water tank
पानी की टंकी पर चढ़े पति और पत्नी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जट्टारी कस्बे में रविवार सुबह पुलिस की कार्रवाई से नाराज एक युवक-युवती पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए। दोनों करीब तीन घंटे तक ऊपर से नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते रहे। पुलिस के समझाने के बाद दोनों मुश्किल से नीचे उतरे। रक्षाबंधन पर युवक की बहन और बहनोई से क्षेत्र के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। टंकी पर चढ़ा युवक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


युवक की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 28 अगस्त को उनकी बेटी और दामाद रक्षाबंधन मनाने घर आए थे। रास्ते में कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर दामाद से मारपीट की। बीच-बचाव करने वह पहुंची तो आरोपियों ने उससे अभद्रता, मारपीट और छेड़खानी की। दामाद की कार में तोड़फोड़ कर दी गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी और शांतिभंग में जेल भेजा था। आरोपी जमानत पर छूट आए, जिससे शिकायतकर्ता का बेटा नाराज हो गया।
विज्ञापन


सीओ खैर अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि महिला का मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई और नामजद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है। रविवार सुबह महिला का बेटा, जिसे पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। अपनी पत्नी के साथ टंकी पर चढ़ गया। समझाने पर दोनों नीचे उतर आए। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवक-युवती को टंकी से सकुशल उतार लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed