फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meat and fish sales increase

मीट और मछली की बिक्री में 25 प्रतिशत तक इजाफा

Wed, 13 Jan 2021 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Meat and fish sales increase
बर्ड फ्लू के भय से लोग मुर्गा एवं अंडा से किनारा कर रहे हैं। वहीं मीट एवं मछली की बिक्री में 25 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। मुर्गा एवं अंडे के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी के दिनों में मुर्गा एवं अंडा आदि की मांग अधिक होती है। चंद रोज पहले तक खुदरा बाजार में मुर्गा दो सौ रुपये प्रति किलो बिक रहा था। देश में बर्ड फ्लू का केस सामने आने के बाद मांग में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

यूपी सहित दस राज्यों में फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। अब मुर्गा दो सौ के बदले 140 और 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यानी प्रति किलो 50 से 60 रुपये तक की गिरावट हुई है। इसी तरह अंडे की पेटी 30 अंडे, 175-180 रुपये थी, जो घटकर 130-35 पर आ गई है। दूसरी तस्वीर यह है कि मांसाहारी लोग अब मुर्गा एवं अंडा के बदले मीट एवं मछली की ओर रूख कर लिए हैं। इसकी वजह से मीट एवं मछली की मांग में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। राहत की बात यह है कि मीट एवं मछली के भाव में इजाफा नहीं हुआ है। बकरे का मीट 500 से 600 रुपये प्रति किलो है। जबकि मछली 150 से 200 रुपये प्रति किलो है। वहीं होटल संचालकों का कहना है कि बर्ड फ्लू के कारण मांसाहार के बदले शाकाहारी भोजन को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के कारण मुर्गा की बिक्री में 75 प्रतिशत की गिरावट आई है। मीट की बिक्री में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
- सोनू, मुर्गा एवं मीट कारोबारी
पिछले तीन-चार दिन में प्रति पेटी अंडा के भाव में 45 एवं 50 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मांग में कोई खास गिरावट नहीं है।
- अनिल कुमार, अंडा कारोबारी
मुर्गा का काम बहुत कम हो गया है। हालांकि अभी भी इसके ग्राहक है। मछली की मांग जरूर बढ़ गई है। मछली 150 से 200 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
- नन्हें अहमद, मुर्गा एवं मछली कारोबारी
बर्ड फ्लू का मामला आने के बाद लोग डर गए हैं। रेस्टोरेंट में इन दिनों मांसाहार के बदले शाकाहारी भोजन ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
- विवेक बगाई, रेस्टोरेंट संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed