{"_id":"6887271490837fbcc00f4656","slug":"max-collided-with-bike-while-going-to-take-kanwad-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: कांवड़ लेने जाते समय मैक्स ने मारी टक्कर, हादसे में घायल कांवड़िया की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: कांवड़ लेने जाते समय मैक्स ने मारी टक्कर, हादसे में घायल कांवड़िया की मौत
Mon, 28 Jul 2025 01:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:09 PM IST
सार
कांवड़ लेने सोरों जा रहे बाइक सवार दो युवक में मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में अकराबाद के गांव बमनई निवासी चंद्रेश और कुलदीप घायल हो गए। उपचार के दौरान चंद्रेश की मेडिकल में मौत हो गई। कुलदीप का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक चंद्रेश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कांवड़ लेने जा रहे बाइक सवार कांवड़ियों में मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवड़िए गंभीर घायल हो गए। उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक कांवड़िए ने दम तोड़ दिया। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
27 जुलाई को कांवड़ लेने सोरों जा रहे बाइक सवार दो युवक में गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव मखदूम नगर में मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में अकराबाद के गांव बमनई निवासी 40 वर्षीय चंद्रेश पुत्र रमेश चंद्र और कुलदीप घायल हो गए। घायलों को पहले छर्रा सीएचसी ले जाया गया, उसके बाद उन्हें अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
28 जुलाई की सुबह उपचार के दौरान चंद्रेश की मेडिकल में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंद्रेश की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक चंद्रेश ने अपने पीछे पत्नी सरिता देवी एवं चार बच्चे वीरेश, विक्रम, तुलसी व भानू को रोते बिलखते छोड़ा है। कुलदीप का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन