फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Matador laden with synthetic ghee coming to Talanagari caught

Aligarh: तालानगरी आ रही सिंथेटिक घी से लदी मेटाडोर पकड़ी, मिले पांच क्विंटल से अधिक के 25 ड्रम

Mon, 22 Jul 2024 05:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 05:16 PM IST
सार

सफेद रंग की मेटाडोर रुकवाई। इस मेटाडोर में प्लास्टिक के 25 ड्रम रखे थे। इसमें कुल घी पांच क्विंटल 125 किलो बताया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ एक एक ड्रम की जांच की और देखते ही यह घी सिंथेटिक यानि नकली होने का अंदेशा जताया गया।

विज्ञापन
Matador laden with synthetic ghee coming to Talanagari caught
ताला नगरी में नकली देसी घी से भरे कैंटर को पकडे जाने पर जांच एफडीए के अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के तालानगरी क्षेत्र में पुलिस ने सिंथेटिक देसी घी से लदी मेटाडोटर पकड़ी है, जिसमें पांच क्विंटल से अधिक माल मिला है। इस सूचना पर एफडीए टीम ने नमूना जांच के लिए भेजा है। वहीं जीएसटी व सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि यह माल कहां से कहां जा रहा था और कौन-कौन इस रैकेट में शामिल हैं। मेटाडोर चालक से मिली बिल्टी में माल नोएडा से सिकंदराराऊ हाथरस जाना दिखाया गया है। मगर मेटाडोर तालानगरी में क्यों घूम रही थी। इस पर जांच हो रही है।

विज्ञापन

पकड़ी गई मेटाडोर
विज्ञापन

वाकया 21 जुलाई दोपहर का है। तालानगरी चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सफेद रंग की मेटाडोर रुकवाई। इस मेटाडोर में चालक सूरज पुत्र संजय निवासी सराय घासी सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर सवार था और प्लास्टिक के 25 ड्रम रखे थे। इसमें कुल घी पांच क्विंटल 125 किलो बताया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियेश कुमार ने टीम के साथ एक एक ड्रम की जांच की और देखते ही यह घी सिंथेटिक यानि नकली होने का अंदेशा जताया गया। दो सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में चालक ने बताया कि वह नोएडा निवासी नीरज की मेटाडोटर पर चालक है। उसने दादरी से माल लेकर सिकंदराराऊ ले जाने संबंधी बिल्टी भी दिखाई और यह बताया कि वह पहली बार इस तरफ आया है। इसलिए दिशा भूल होने पर पता पूछते हुए तालानगरी तक आ गया। मगर पुलिस उसकी बात पर भरोसा नहीं कर रही है। अभी सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं जीएसटी व सर्विलांस टीम को भी जांच के लिए बुला लिया गया है। जीएसटी टीम बिल्टी के आधार पर व सर्विलांस टीम मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर माल यहां आने और किस किस तक पहुंचने वाला था।

क्या तालानगरी में नकली घी खपाने की थी तैयारी?

पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि दादरी से एक बड़ी गाड़ी में घी के सैकड़ों ड्रम भरकर आए थे। उसे अंकित भाटी नाम के व्यक्ति ने भाड़े पर बुलाया और अलीगढ़ हाइवे के निकट ओवर ब्रिज के पास बड़ी गाड़ी में से 25 ड्रम उसके ट्रक में रखवाकर सिकंदराराऊ के एक पते पर पहुंचाने के लिए कहा। चालक के पास मिली बिल्टी पर सिकंदराराऊ का पता भी दर्ज था। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सिकंदराराऊ जाने का रास्ता जीटी रोड होकर जाता है, जबकि चालक तालानगरी में किसी फैक्टरी का पता पूछने में जुटा था। बता दें कि तालानगरी में चोरी छुपे अवैध धंधे संचालित होते हैं, कई बार मामले उजागर भी हुए हैं। जहरीली शराब कांड के दौरान भी एक नकली घी की फैक्टरी पकड़ी गई थी।
ताला नगरी में नकली देसी घी से भरे कैंटर को पकडे जाने के बाद बोतल में निकाला गया नकली देशी घी ।
पकड़ा गया घी खाने के लिए नहीं, औद्योगिक प्रयोग का
तालानगरी में मेटाडोर से पकड़ा गया सिंथेटिक देसी घी खाने वाला नहीं है, बल्कि ये खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की जांच में स्क्रैप घी (फूड नहीं औद्योगिक मिलावट के योग्य) पाया गया है। मेटाडोर चालक की बिल्टी पर भी इसके विषय में स्क्रैप घी अंकित पाया गया है। बाजार में इसकी कीमत मात्र साठ रुपये प्रति किलो है। यह घी खाने योग्य नहीं होता। बल्कि औद्योगिक प्रयोग में लिया जाता है। जैसे मोमबत्ती आदि बनाने में यह प्रयोग होता है। इस विषय में जानकारी देते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त दीनानाथ यादव ने बताया कि जांच के बाद यह बात साफ हो गई है कि यह स्क्रैप घी है। यह मिलावटी होता है और खाने योग्य नहीं होता। इसका प्रयोग औद्योगिक इकाइयों में ही लिया जाता है। अब सवाल ये है कि जब बिल्टी नोएडा से सिकंदराराऊ की है तो यह तालानगरी कैसे पहुंचा। इस पर हमारी टीम के साथ-साथ पुलिस, जीएसटी आदि टीमें काम कर रही हैं। उसी अनुसार कार्रवाई भी तय होगी।


यह मामला अभी जांच में है। सैंपल लिए गए हैं। जिसमें अभी तक माल सिंथेटिक समझ में आ रहा है। उसी आधार पर मुकदमे की तैयारी है। वहीं जीएसटी टीम को भी जांच में लगाया गया है। - अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी
मुखबिर की सूचना पर मेटाडोर पकड़ी गई है। एफडीए टीम ने सैंपल लिए गए हैं। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। माल अभी तक सिंथेटिक लग रहा है। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।-पलाश बंसल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed