{"_id":"68d05961b1757e0c5100ced4","slug":"married-womans-body-found-in-laws-flee-home-investigation-begins-aligarh-news-c-63-1-sali1025-103742-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विवाहिता का शव पड़ा मिला, ससुराल वाले घर छोड़ कर भागे, जांच हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विवाहिता का शव पड़ा मिला, ससुराल वाले घर छोड़ कर भागे, जांच हुई शुरू
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित गांव खेमगढ़ी में शनिवार दोपहर 4:00 बजे एक विवाहित का शव संदिग्ध परिस्थितियों ससुराल में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।विवाहिता के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस के अनुसार गांव निवासी शैलेंद्र की पत्नी उन्नति की शनिवार की शाम 4:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद गांव में चारों तरफ खबर फैल गई कि उसने जहर खा लिया है। मृतका के मायके वाले अलीगढ़ के थाना दादों के अंतर्गत गांव हैबतपुर कोटरा निवासी हैं। उनको किसी गांव वाले ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी की जहर खाने से मौत हो गई है।
देर रात मृतका के परिजन गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बेटी का शव घर में पड़ा था और ससुराल वाले मौके से भाग गए थे। मृतका के मायके वाले कोतवाली गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहन ने खुद जहर नहीं खाया है, बल्कि यह दहेज हत्या है। दहेज की मांग कर ससुरालीजन उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। उसके दो बेटे भी हैं। पांच वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
सीओ सिकंदराराऊ जैनेंद्र नाथ अस्थाना ने बताया कि मृतका के परिजनों ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है। जैसे ही वे तहरीर देंगे, उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। मामले की जांच की जा रही है।