{"_id":"6926138d434387ba680861a7","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-aligarh-news-c-63-1-sali1025-104026-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Wed, 26 Nov 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव बरतर खास में सोमवार की रात 26 वर्षीय नीलम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।उनका शव घर में मिला। परिजनों ने बताया कि नीलम की शादी दो साल पहले हुई थी। उनके पति बादल नोएडा में नौकरी करते हैं।
सोमवार को नीलम घर में अकेली थीं। पड़ोस के लोग घर पहुंचे तो वह अचेत हालत में मिलीं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीलम ने अपने पीछे दो साल की बच्ची को बिलखते हुए छोड़ा है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। संवाद