{"_id":"68e57fbdc25f14e8440b265c","slug":"married-woman-dies-after-delivery-in-village-veernagar-aligarh-news-c-259-1-ssn1001-102302-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गांव वीरनगर में प्रसव के बाद विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गांव वीरनगर में प्रसव के बाद विवाहिता की मौत
Wed, 08 Oct 2025 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव वीर नगर में प्रसव के दौरान विवाहिता वीनेश उर्फ पप्पी (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर विवाहिता के उत्पीड़न और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
वीनेश उर्फ पप्पी की शादी गांव वीरनगर निवासी सचिन कुमार से छह साल पहले राजस्थान के डीग से हुई थी। वीनेश ने बच्ची को जन्म दिया। सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने घर पर ही उसका सामान्य प्रसव करा दिया, लेकिन वीनेश की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका ने अपने पीछे दो बेटे एवं एक दिन की मासूम बेटी को बिलखते हुए छोड़ा है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी आ गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने जला दिया है, लेकिन मौके पर जाकर पता चला कि महिला की मौत प्रसव के दौरान हुई है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।