{"_id":"6857fe413634dd80ba02ee8c","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विवाहिता को घर से निकाला, गली-गलौज करते हुए पीटने का भी आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विवाहिता को घर से निकाला, गली-गलौज करते हुए पीटने का भी आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 22 Jun 2025 06:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Jun 2025 06:29 PM IST
सार
विवाहिता का आरोप है कि ससुरालियों ने पहले उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। इससे उसके शरीर में गुम चोट आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतरौली के पालीमुकीमपुर थाना अंतर्गत गांव भमसोई हुसैनपुर निवासी कौसर पुत्री चांद खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने घर से निकालने के साथ-साथ पीटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कौसर ने पुलिस को बताया है कि उसका निकाह करीब तीन साल पहले सलमान उर्फ आमिर निवासी आमरा खेड़ा राया जिला मथुरा के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद से ही पति, देवर शाहरुख, पाले, मौसिम व सास सलमा व ससुर नसीमत अली दहेज में बुलेट बाइक व आभूषण की मांग उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
17 मई को गली-गलौज करते हुए पीटा। इससे उसके शरीर में गुम चोट आई हैं। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। अभी वह मायके में रह रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन