{"_id":"6ac80dc48174e6f3320a8284","slug":"married-woman-allegedly-set-on-fire-after-being-doused-with-petrol-condition-critical-aligarh-news-c-2-gur1004-1085434-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, हालत नाजुक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
सिविल लाइंस क्षेत्र के हमदर्द नगर-डी में संपत्ति विवाद में विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
30 वर्षीय साहिबा मूल रूप से सासनी गेट क्षेत्र के भुजपुरा की रहने वाली है। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी हमदर्द नगर-डी निवासी इरफान से हुई थी। पीड़िता के पिता मुन्ने खां ने आरोप लगाया है कि बुधवार को संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हुआ। इस दौरान साहिबा के जेठ, जेठानी और उनकी बेटी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी साहिबा को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि महिला के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।