{"_id":"6a2f1729856787b4ff04f8e0","slug":"markets-bustle-as-the-wedding-season-arrives-aligarh-news-c-2-gur1004-997044-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सहालग की दस्तक से गुलजार हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सहालग की दस्तक से गुलजार हुए बाजार
विज्ञापन
दुबे का पड़ाव स्थित एक दुकान पर साडी पसंद करतीं महिलाएं।
- फोटो : samvad
सहालग का सीजन शुरू होने से पहले ही बाजारों में रौनक लौट आई है। 19 जून से 29 जून तक विवाह के कई शुभ मुहूर्त हैं, जबकि जुलाई में भी चार दिन मांगलिक कार्यों के लिए शुभ संयोग बन रहे हैं। इसे देखते हुए जिले में होने वाली सैकड़ों शादियों और समारोहों की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में कपड़े, फुटवियर और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
सबसे अधिक चहल-पहल साड़ी, लहंगा, सलवार सूट, किड्स वियर और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर दिखाई दे रही है। बाजार में उपलब्ध नए और आकर्षक डिजाइन वाले लहंगों की मांग बढ़ी है, वहीं डिजाइनर साड़ियां और सूती सलवार सूट भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं।
दूल्हों के लिए शेरवानी, इंडो-वेस्टर्न और विभिन्न प्रकार के सूट की खरीदारी भी जोरों पर है। इसके अलावा डिजाइनर लुक वाले कुर्ता-पायजामा की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
गर्मी के अनुसार हो रही खरीदारी :
भीषण गर्मी को देखते हुए ग्राहक ऐसे परिधानों का चयन कर रहे हैं जो आकर्षक होने के साथ आरामदायक भी हों। सूती कपड़ों और हल्के फैब्रिक वाले परिधानों की मांग अधिक है।
सहालग शुरू होने से पहले ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। आगामी दिनों में विवाह समारोहों की संख्या बढ़ने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। -प्रेम अरोरा, लहंगा और साड़ी विक्रेता