फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mankameshwar factory fire investigation report

मनकामेश्वर फैक्टरी अग्निकांड: आई रिपोर्ट, फायर-कारखाना विभाग को नोटिस, फैक्टरी प्रबंधन पर दायर होगा परिवाद

Tue, 28 May 2024 10:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 May 2024 10:28 PM IST
सार

तालानगरी फर्नेस प्रकरण में जांच समिति की रिपोर्ट का अध्ययन कर लिया गया है। फौरी तौर पर अग्निशमन व कारखाना बोर्ड के अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जा रहा है। वहीं, फैक्टरी प्रबंधन पर परिवाद के निर्देश दिए गए हैं। साथ में अन्य फैक्टरियों की जांच आदि कराई जा रही है।

विज्ञापन
Mankameshwar factory fire investigation report
मनकामेश्वर फैक्टरी में अग्निकांड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में तालानगरी की लोहा गलाने वाली मनकामेश्वर फर्नेस फैक्टरी में हुए हादसे में चार मौतों की जिम्मेदारी कारखाना स्वामी, कारखाना विभाग और अग्निशमन विभाग पर तय हो रही है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने अग्निशमन व कारखाना विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब करना तय किया है। वहीं, फैक्टरी प्रबंधन पर कारखाना अधिनियम के तहत परिवाद दर्ज कराना तय किया गया है। इस संबंध में श्रम विभाग को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख उद्योगपति दुर्गाबाड़ी निवासी बाबूलाल जैन की ताला नगरी सेक्टर दो प्लॉट नंबर 266 पर मनकामेश्वर स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-द्वितीय के नाम से फर्नेस फैक्टरी है। जिसमें कबाड़ का लोहा गलाकर इंगट यानि लोहे की सिल्ली बनाई जाती हैं। 24 मई शाम करीब 6:35 बजे भट्ठी में लगे बॉयलर में गलाने के लिए स्क्रैप डाला गया था। इसी दौरान विस्फोट के साथ वहां आग लग गई। हादसे में जलने से अब तक चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन का उपचार जारी है।
विज्ञापन


इस मामले में डीएम स्तर से एडीएम सिटी की अगुवाई में फायर विभाग, कारखाना विभाग, यूपीएसआईडीसी, उद्योग आदि विभागों के अधिकारियों को शामिल कर जांच समिति बनाई गई। जांच समिति ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट डीएम को दे दी। जिसमें कारखाना विभाग द्वारा समय-समय पर जांच न किए जाने और फैक्टरी प्रबंधन द्वारा अकुशल कारीगरों से काम कराए जाने की लापरवाही उजागर की। साथ में फायर की स्थायी एनओसी न होने का उल्लेख किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस आधार पर 28 मई को डीएम स्तर से सभी विभागों के अधिकारियों से वार्ता की गई। इसके बाद रिपोर्ट का अध्ययन करते हुए फायर व कारखाना विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करना तय किया गया। इनसे पूछा जाएगा कि आज तक फायर की स्थायी एनओसी क्यों नहीं ली गई और कारखाना विभाग ने नियमित जांच क्यों नहीं की। अगर नियमित जांच होती तो शायद यह हादसा न होता। साथ में श्रम विभाग के जरिये फैक्टरी प्रबंधन व कारखाना विभाग के खिलाफ लापरवाही को लेकर अदालत में परिवाद दायर कराया जाना तय किया गया है। जिसमें मानक पूरे न होने के बावजूद फैक्टरी संचालन का आरोप शामिल किया जाएगा।


तालानगरी फर्नेस प्रकरण में जांच समिति की रिपोर्ट का अध्ययन कर लिया गया है। फौरी तौर पर अग्निशमन व कारखाना बोर्ड के अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जा रहा है। वहीं, फैक्टरी प्रबंधन पर परिवाद के निर्देश दिए गए हैं। साथ में अन्य फैक्टरियों की जांच आदि कराई जा रही है।-विशाख जी., डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed