फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mandi Sahayak attacked by peon and his family

Aligarh: मंडी सहायक पर चपरासी ने परिवार के साथ किया हमला, भाग कर बचाई जान, थाने में दी तहरीर, होगी कार्रवाई

Mon, 03 Nov 2025 11:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:25 PM IST
सार

मंडी सहायक चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान डीडी मंडी राजेश गुप्ता वाहन से आ गए। उनके वाहन से चपरासी नवीन कुमार उतरा। उसी समय उसकी मां भी चेक पोस्ट पर पहुंच गई। दोनों ने मंडी सहायक सुरेंद्र सिंह से गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Mandi Sahayak attacked by peon and his family
धनीपुर मंडी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के धनीपुर मंडी में 3 नवंबर को मंडी सहायक सुरेंद्र कुमार पर चपरासी ने परिवार के साथ चेक पोस्ट पर हमला कर दिया। डीडी मंडी के सामने जमकर गाली-गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ाया। मंडी सहायक ने भाग कर जान बचाई। इस मामले में मंडी निरीक्षक ने महुआ खेड़ा थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


एक नवंबर को मंडी सहायक सुरेंद्र कुमार चेक पोस्ट पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान डीडी मंडी का चालक किसी काम को लेकर मंडी सहायक के पास आया। दोनों में बात चल ही रही थी कि चपरासी नवीन ने मंडी सहायक को गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। इसकी शिकायत उन्होंने मंडी सचिव और डीडी मंडी से की थी। 
विज्ञापन


3 नवंबर की सुबह करीब सवा 10 बजे मंडी सहायक चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान डीडी मंडी राजेश गुप्ता वाहन से आ गए। उनके वाहन से चपरासी नवीन कुमार उतरा। उसी समय उसकी मां भी चेक पोस्ट पर पहुंच गई। दोनों ने मंडी सहायक सुरेंद्र सिंह से गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। उन्होंने सुरेंद्र को पीटने के लिए दौड़ा लिया। आसपास के कर्मियों ने बीच-बचाव कर बचाया। एसओ महुआखेड़ा जोगेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चपरासी ने गलत व्यवहार किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर दिया गया है। - मुकेश त्रिपाठी, मंडी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed