{"_id":"5c7e9e61bdec22144f416173","slug":"man-crushed-by-a-vehicle-during-returning-home-for-niece-wedding-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में मुंबई जाने के लिए रिजर्वेशन कराकर लौट रहा था घर, वाहन ने कुचला, परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में मुंबई जाने के लिए रिजर्वेशन कराकर लौट रहा था घर, वाहन ने कुचला, परिवार में पसरा मातम
Tue, 05 Mar 2019 09:35 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर नगला ब्राह्मण के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में कस्बा के एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी भतीजी की शादी में जाने के लिए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन कराकर घर लौट रहा था। सादाबाद से कोई वाहन नहीं मिलने पर वह पैदल घर वापस चल दिया। रास्ते में नगला ब्राह्मण के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी सादाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला नया थाना निवासी 33 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र हरनारायण शर्मा आगरा में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। आठ मार्च को उसकी भतीजी मोनिका की शादी है। उसकी शादी का कार्यक्रम मुंबई में होना है। पूरे परिवार को छह मार्च की सुबह लड़की के साथ मुंबई जाना था। उसके लिए वह सोमवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सीटों का रिजर्वेशन कराने गया था। एक दिन पहले ही वह अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों को आगरा से घर पर छोड़ गया था।
विज्ञापन
वह मुंबई जाने वाली पंजाब मेल ट्रेनों में 24 सीटों का रिजर्वेशन कराने के बाद वहां से शाम को चल दिया। सादाबाद आने के बाद उसे कोई वाहन नहीं मिला तो वह पैदल ही घर पर चल दिया। जैसे ही वह नगला ब्राह्मण के पास पहुंचा तो पीछे आने वाले किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। घायल अवस्था में पीआरवी गाड़ी ने उसे सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से निकले आधार कार्ड और मोबाइल फोन से उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर उसके परिजन सीएचची पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कस्बे में उसकी मौत की सूचना से शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में मातम पसर गया। जिस लड़की की शादी होनी थी, वह और उसकी पत्नी रोते-रोते बार-बार बेहोश हुई जा रही थीं। मृतक ने अपने पीछे पत्नी श्वेता, पुत्री दीप्ति एवं दो पुत्र रोहित और मोहित को बिलखते हुए छोड़ा है।