फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man cheated in the name of marriage, bride flees with jewellery

Aligarh News: शादी के नाम पर युवक से ठगी, जेवर लेकर गई दुल्हन

Sun, 17 May 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Man cheated in the name of marriage, bride flees with jewellery
शादी के पहले दिन ही दुल्हन दुल्हन जेवरात लेकर चली गई। गांव सवाई रघुनाथपुर निवासी युवक ने शादी कराने वाले मध्यस्तों पर रुपये लेकर शादी कराने व धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित पुनीत शर्मा ने बताया है कि परिचित सौदान सिंह व राजीव शर्मा निवासी गौमत ने उसकी शादी कराने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि दोनों ने शादी का खर्च बताकर उससे एक लाख रुपये नकद ले लिए। पीड़ित ने बताया कि छह मई को गांव के मंदिर में उसकी शादी आंचल नाम की युवती निवासी सोनभद्र से कराई गई, लेकिन शादी की पहली रात ही दुल्हन सोने की अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र, बिछुआ समेत अन्य जेवर लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। आरोप है कि जब उसने इस मामले में राजीव और सौदान से शिकायत की तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में युवती एक कार में बैठकर जाती दिखाई दी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed