फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   man burn from hot water while washing utensils in Baltal of Amarnath

अमरनाथ के बालटाल में बर्तन धोने के गर्म पानी से झुलसा युवक, अस्पताल में भर्ती

Sun, 07 Jul 2019 04:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
man burn from hot water while washing utensils in Baltal of Amarnath
गर्मी पाने से झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला

अमरनाथ के बाहर बालटाल में अलीगढ़ के अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल के भंडारे में बर्तन धोने वाला युवक रविवार को 2:00 बजे के लगभग गर्म पानी से झुलस गया। युवक को स्थानीय पुलिस ने भंडारे के प्रधान के सहयोग से एंबुलेंस के जरिए मेडिकल के लिए रवाना किया है। वहीं मेडिकल में युवक का उपचार भी शुरू हो गया है। यहां से युवक को श्रीनगर शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा में अलीगढ़ के 10 से 12 धार्मिक व सामाजिक संगठन विभिन्न जगह कैंप लगाकर भंडारे का आयोजन करते हैं। शहर का ही अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल बालटाल में भंडारा लगाकर यात्रियों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराता है। रविवार दोपहर दो बजे के लगभग बर्तन धोने वाला युवक दीपक पुत्र किशोरी लाल निवासी 11 नगर अचलताल अलीगढ़ बर्तन धोने के लिए भट्टी से कढ़ाई में गर्म पानी ले जा रहा था। रास्ते में दीपक का पैर फिसल गया और कढ़ाई का गर्म पानी दीपक के ऊपर आ गिरा। इससे दीपक का हाथ, गला व शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया है। 
विज्ञापन


भंडारे के प्रधान राजीव वार्ष्णेय सोनू ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस को बुलाया। पुलिस के साथ राजीव वाष्णेय दीपक को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी मेडिकल कैंप में ले गए हैं। जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed