{"_id":"66f2604870476387f00c4012","slug":"mama-gets-20-years-imprisonment-for-raping-niece-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भांजी से दुष्कर्म के मामले में मामा दोषी करार, 20 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भांजी से दुष्कर्म के मामले में मामा दोषी करार, 20 साल की कैद
Tue, 24 Sep 2024 12:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:16 PM IST
सार
महिला ने तहरीर में कहा था कि बुलंदशहर के नई बस्ती निवासी सलमान एक सप्ताह पहले घर पर रहने के लिए आया था, जो उसका भाई है। महिला जब काम पर जाती, तब सलमान उनकी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करता। इसका वीडियो भी बना लिया था।
विज्ञापन
कारावास
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने के मामले में उसके मामा को दोषी करार दिया गया है। एडीजे पाक्सो सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत ने दोषी मामा को 20 साल के कारावास की सजा व 30 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माने की रकम में से 20 हजार रुपये पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक महेश सिंह ने बताया कि मामले में क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली महिला ने तहरीर देकर कहा था कि बुलंदशहर के नई बस्ती निवासी सलमान एक सप्ताह पहले घर पर रहने के लिए आया था, जो उसका भाई है। महिला जब काम पर जाती, तब सलमान उनकी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करता। इसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
6 जुलाई 2023 को महिला ने वीडियो देखी। तब जाकर किशोरी ने पूरा घटनाक्रम बताया। सलमान ने जान से मारने की धमकी दी और वीडियो को वायरल करने के लिए भी धमकाया। पुलिस ने सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सलमान को जेल भेजकर चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने सत्र परीक्षण, गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर सलमान को 20 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन