फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Male skeleton found under the wall in Khair

Aligarh: खैर में दीवार के नीचे मिला मिला नर कंकाल, लोगों में दहशत का माहौल

Wed, 19 Oct 2022 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 01:39 AM IST
सार

कंकाल मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद दो पुलिसकर्मियों को वहां तैनात कर दिया है। बुधवार को फॉरेंसिंक टीम जांच करने पहुंचेगी।

विज्ञापन
Male skeleton found under the wall in Khair
मौके पर लोगों से जानकारी करता पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा के पुराने सोमना रोड स्थित तहसील में दीवार की नींव के नीचे एक नर कंकाल मिला है। कंकाल मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद दो पुलिसकर्मियों को वहां तैनात कर दिया है। बुधवार को फॉरेंसिंक टीम जांच करने पहुंचेगी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह कस्बा निवासी कलुआ दीवार के निकट लघुशंका करने गया था तभी अचानक उसकी नजर नींव में दबे नर कंकाल पर पड़ी। कलुआ के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ध्यान से देखा तो वहां हड्डी दिखी। लोगों ने उसकी खुदाई की तो नींव में नर कंकाल मिला।
विज्ञापन


इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कस्बा के लोगों का कहना है कि कंकाल संभवत: 75-100 वर्ष पुराना होने का अनुमान है। पहले यह स्थान टीले के शक्ल में था। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। और वहां दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। जांच के लिए फॉरेंसिंक टीम को सूचना दी है। बुधवार को टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed