फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Makar Sankrati

Aligarh News: मकर संक्रांति पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम, जगह-जगह खिचड़ी वितरण

Mon, 16 Jan 2023 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankrati
मैरिस रोड पर खिचड़ी वितरण करते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
मकर संक्रांति का पर्व रविवार को दूसरे दिन भी पूरे धार्मिक उल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर दान-पुण्य का महत्व होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान के जरिए लोगों को वस्त्र आदि भेंट करने के साथ ही भोजन कराया। खिचड़ी भोज एवं प्रसाद का वितरण किया। कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही अब 18 जनवरी से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। ऋतु परिवर्तन में हेमंत से शिशिर ऋतु का प्रारंभ होगा। 30 जनवरी को बसंत ऋतु शुरू होगी। यह मौसम का संक्रमण काल है ।
विज्ञापन

महानगर में धार्मिक आयोजनों की धूम
मकरसंक्रांति पर्व को लेकर शहर भर में धार्मिक आयोजनों की धूमधाम रही। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड पर खिचड़ी भोज किया। यहां जिला महासचिव मुकेश वार्ष्णेय, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, अभिरुचि भारती, रेखा शर्मा, सीता शर्मा, डोली पाठक, चंचल शर्मा, शाहिद खान आदि शामिल रहे। वार्ष्णेय पहल संस्था परिवार की ओर से श्री अक्रूर पार्क घंटाघर पर खिचड़ी महाभोज किया गया। यहां संस्थापक अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष हिमांशु वार्ष्णेय के अलावा कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र चीफ, पूर्व विधायक संजीव राजा, शहर विधायक मुक्ता राजा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

एनिमल फीडर्स संस्था ने मुस्कराहट की पहल संस्था की सहभागिता से एटा चुंगी पर भोजन का वितरण किया गया। पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संस्थापक एवं अध्यक्ष यशमणि जैन, युक्ति गुप्ता, आर्ची गुप्ता, दीपाली जैन, शंभू पंडित, गौरव यादव, गजल, भावना आदि थे। आगरा रोड पर सराय हरनारायण में असहाय लोगों को गर्म कपड़ों का वरिष्ठ समाजसेवी रिटायर्ड इंजीनियर केंद्र पाल सिंह, डॉ.भरत, डॉ. मयंक, सत्येंद्र कुलश्रेष्ठ, शोएब, गुलजार, इमरान आदि ने कराया। पीहू फांडेशन ने आगरा रोड पर गोमती नगर शिविर लगाकर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल एवं खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। यहां फाउंडेशन अध्यक्ष पारूल चौधरी, आईएमए के पूर्व सचिव डॉ.भरत वार्ष्णेय, सपा नेता सलमान शाहिद, हर्षवर्धन, शैलेश राजपूत, बबलेश कुमार, रॉबिन हुड एनजीओ के पदाधिकारी मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ रॉयल ने बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर में अलाव जलवाने के साथ ही गर्म वस्त्रों का वितरण किया । आयोजन में क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मोहित, शरद, शलभ अग्रवाल, अभिषेक, सौरभ, अंकुर, प्रशांत, शुभम, संदीप गोयल आदि का सहयोग रहा । करणी सेना के पदाधिकारियों ने आईटीआई रोड पर पूर्णंगिरी मंदिर पर खिचड़ी का वितरण किया । यहां प्रदेश संयोजक अजीत सिंह तोमर, समाजसेवी रामप्रकाश सूर्यवंशी, कमल गुप्ता, तरुण कुमार, ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान आदि थे । श्री ब्रह्मानंद क्रांतिकारी परिषद ने गोपालजी महाराज मंदिर कृष्णापुरी मठिया पर हवन यज्ञ कर प्रसाद बांटा। यहां आचार्य पंडित खुशाली राम शर्मा, पुनीत शर्मा, प्रकाशवीर शास्त्री, अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, पंडित बीएल शर्मा, जगवीर मिश्रा, संतोष शर्मा, हेमेंद्र कुमार शर्मा आदि का सहयोग रहा ।

आईटीआई रोड पर मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण करते करणी सेना के पदाधिकारी।

आईटीआई रोड पर मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण करते करणी सेना के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed