{"_id":"674ac0f5be507dc5ab0e9344","slug":"major-fire-broke-out-in-three-shops-including-warehouse-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: वेल्डिंग की चिंगारी से गोदाम सहित तीन दुकानों में लगी भीषण आग, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: वेल्डिंग की चिंगारी से गोदाम सहित तीन दुकानों में लगी भीषण आग, मची भगदड़
Sat, 30 Nov 2024 01:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:08 PM IST
सार
ट्रांसपोर्टर के गोदाम में मरम्मत का कार्य चल रहा है। एक युवक वेल्डिंग करने आया था। उसी समय चिंगारी पास के गोदाम में चली गई। गोदाम का ताला बंद था। आग धीरे-धीरे सुलगती रही।
विज्ञापन
गोदाम अऔर दुकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के बारहद्वारी स्थित किलाटगंज में 29 नवंबर दोपहर डिस्पोजल सामान के गोदाम, मसाले की दुकान और ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में भीषण आग लग गई। तीन जगहों पर आग की खबर पर आस-पास के दुकानों में खलबली मच गई। हादसा पड़ोस में ट्रांसपोर्टर के गोदाम में चल रही मरम्मत के दाैरान वेल्डिंग की चिंगारी निकलने से होना बताया जा रहा है। दमकल कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
देहलीगेट इलाके के मोहल्ला कटरा स्ट्रीट निवासी आकाश वार्ष्णेय की खैर रोड पर आकाश डिस्पोजल के नाम से दुकान और किलाटगंज में गोदाम है। पास में ही अलीगढ़-हाथरस ट्रांसपोर्ट कंपनी और पवन अग्रवाल की मसाला पिसाई की दुकान है। पुलिस के अनुसार 29 नवंबर को ट्रांसपोर्टर के गोदाम में मरम्मत का कार्य चल रहा है। एक युवक वेल्डिंग करने आया था। उसी समय चिंगारी पास के गोदाम में चली गई। गोदाम का ताला बंद था। आग धीरे-धीरे सुलगती रही। स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो शक हुआ। देखने पर गोदाम में आग लगने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
इस बीच आग विकराल हो गई और उसने ट्रांसपोर्टर के गोदाम के साथ ही डिस्पोजल व मसाले की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में गोदाम व दोनों दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे की खबर पर दमकल तीन गाड़ियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन