फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maintained friendly relations with Milkha Singh: Vadra

मिल्खा सिंह के साथ रहे दोस्ताना संबंध : वाड्रा

Sun, 20 Jun 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Maintained friendly relations with Milkha Singh: Vadra
मिल्खा सिंह के साथ अलीगढ़ के उद्योगपति धनजीत वाड्रा। - फोटो : CITY OFFICE
शहर के प्रमुख निर्यातक धनजीत वाड्रा भी मिल्खा सिंह के बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। मिल्खा सिंह के साथ उनके दोस्ताना संबंध रहे। वर्ष 2013 में मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के प्रीमियर पर वह परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे और उनके साथ फिल्म देखी। दिल्ली में हुए प्रीमियर में अभिनेता फरहान अख्तर और फिल्म में उनकी बहन की भूमिका अदा करने वाली दिव्या दत्ता भी आई थीं।
विज्ञापन

फरहान ने फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर शूटिंग तक हर जगह उनसे राय ली, सेट पर भी मिल्खा सिंह को बुलाया जाता था। बहरहाल, ये फिल्म वाड्रा सिनेमा में 11 जुलाई 2013 में लगी और लगभग तीन हफ्ते तक चली। दर्शकों ने भी इस फिल्म को हाथोंहाथ लिया था। मिल्खा सिंह के अचानक निधन होने से सभी यादें ताजा हो गई हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मिल्खा सिंह से वाड्रा परिवार की नजदीकी केवल फिल्म से नहीं है। मिल्खा सिंह की बेटी सोनू धनजीत वाड्रा के दोस्त सतीश सनवलका के बेटे मनीष सनवलका की पत्नी है। इसलिए उनका मिल्खा सिंह से मिलना जुलना होता रहता था। इस नाते से मिल्खा सिंह उनके समधी लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के प्रीमियर के बाद सभी लोग वर्ष 2015 में थाईलैंड में एक साथ घूमने गए थे। धनजीत वाड्रा ने बताया कि मिल्खा सिंह लोगों से खुल कर बात करते थे। लोगों को कोई एक खेल जरूर खेलने के लिए कहते थे, जिससे उनकी फिटनेस बेहतर बनी रहे।

थाईलैंड में कई दिनों की छुट्टी के दौरान उनसे खूब बातचीत हुई, जिसमें उनकी कई खासियत को करीब से देखने का मौका मिला। वाड्रा ने कहा कि ऐसे महान खिलाड़ी देश की आन बान शान है। हम सभी मिल्खा सिंह को कभी भूल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed