फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sachin Raghav Assault Case Surajpal Ammu Announces Mahapanchayat

अलीगढ़: सचिन राघव से मारपीट का मामला फिर गरमाया, सूरजपाल अम्मू ने किया बड़ी महापंचायत करने का ऐलान

Tue, 22 Sep 2026 12:13 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 12:13 PM IST
सार

अलीगढ़ में सवर्ण महापंचायत के बाद करणी सेना युवा जिलाध्यक्ष सचिन राघव से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ा, राष्ट्रीय प्रमुख सूरजपाल अम्मू ने समर्थन में आकर अलीगढ़ में बड़ी महापंचायत का ऐलान किया।

विज्ञापन
Sachin Raghav Assault Case Surajpal Ammu Announces Mahapanchayat
सूरजपाल अम्मू - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में हाल ही में संपन्न हुई सवर्ण महापंचायत के दौरान एक टिप्पणी को लेकर क्षत्रिय करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष सचिन राघव और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के बाद करणी सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सूरजपाल अम्मू खुलकर सचिन राघव के समर्थन में आ गए हैं और उन्होंने अलीगढ़ में जल्द ही एक बड़ी महापंचायत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


मामले को लेकर जारी किए गए एक वीडियो में सूरजपाल अम्मू ने प्रशासन और विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। सूरजपाल अम्मू ने सचिन राघव के साथ हुई मारपीट को बेहद निंदनीय बताया और कहा कि मुख्य विषय यह नहीं है कि वह किसके साथ हैं, बल्कि यह है कि भीम आर्मी के लोगों द्वारा उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ ने खुद मारा-पीटा, नारे लगवाए और इसके बाद सचिन राघव व उनके परिवार के 14 लोगों के खिलाफ ही केस दर्ज करवा दिया गया। अम्मू ने चेतावनी दी कि कोई भी सचिन राघव को अकेला या कमजोर न समझे, उनके साथ पूरा सर्व समाज खड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने अलीगढ़ पुलिस से मामले को न उलझाने की अपील की और कहा कि यदि न्याय नहीं मिला, तो करणी सेना के पास पूरे प्रदेश को जाम करने की ताकत है। सूरजपाल अम्मू ने कहा है कि इस पूरे मामले को लेकर वे जल्द ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। प्रशासन के रुख और आगामी चर्चा के बाद अलीगढ़ में होने वाली इस महापंचायत की निश्चित तारीख और रूपरेखा की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed