{"_id":"65d3a253d6b527cccc0db994","slug":"madrak-police-caught-three-thieves-aligarh-news-c-2-1-ali1010-330505-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मडराक पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मडराक पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा
Tue, 20 Feb 2024 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
पड़ियावली स्थित एक फैक्टरी से बृहस्पतिवार की रात सामान चुराने वाले तीन चोरों को थाना पुलिस ने दबोचा है। उनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। तीनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
देवेंद्र शर्मा पुत्र श्याम सुंदर शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी सासनी गेट ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि पड़ियावली स्थित उनकी फैक्टरी से बृहस्पतिवार की रात चोर काफी सामान चुराकर ले गए हैं।
इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया की चेकिंग अभियान के तहत चिरोलिया फाटक के पास से तीन चोरों को दबोचा गया। दबोचे गए चोरों में अभिषेक पुत्र राकेश जादौन निवासी लक्ष्मीनगर थाना सासनी गेट, विपिन उर्फ वफर पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी बराई खिरनीगेट थाना सासनी गेट और विवेक उर्फ छोटू पुत्र विजय निवासी तालसपुर कला 38 वाहिनी पीएसी के पास थाना महुआखेड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
इन चोरों के पास से दो क्विंटल 81 किलो, 500 ग्राम एल्युमीनियम ऑटो पार्ट्स, 92 किलो 80 ग्राम जस्ता, एक मोबाइल, एक ई रिक्शा और एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।