फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Madarak Interlocking road broken in four months

Aligarh : पहली बारिश भी न झेल सकी, चार महीने में टूट गई इंटरलॉकिंग सड़क, हंगामा

Sun, 01 Sep 2024 05:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 01 Sep 2024 05:41 AM IST
सार

इंटरलॉकिंग सड़क चार महीने पहले ही बनाई गई थी। यह पहली ही बारिश में टूट गई। इसके लिए 31 अगस्त को नगर पंचायत में सभासदों व अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी की बैठक हुई थी।

विज्ञापन
Madarak Interlocking road broken in four months
टूटी सड़क - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर पंचायत मडराक के वार्ड नंबर पांच में चार महीने पहले बनी 300 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क टूट गई है। यह सड़क पहली बरसात भी झेल न सकी।

विज्ञापन


30 अगस्त को नगर पंचायत की सभासद कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे को लेकर हंगामा हो गया। घटिया निमार्ण कार्य को लेकर सभासदों ने अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष से नाराजगी जताई। हंगामा बढ़ते देख अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार से दोबारा निर्माण कराने के लिए कहा है। बैठक में सभासदों ने विकास कार्यों में हो रहे गोलमाल पर भी सवाल उठाए। सभासदों की अधिशासी अधिकारी से नोकझोंक भी हुई। हंगामे के बाद कार्यकारिणी की बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि इंटरलॉकिंग सड़क बनाने वाले ठेकेदार को तलब कर दोबारा से निर्माण कार्य कराया जाएगा। घटिया निर्माण के लिए चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


सभासद प्रमोदवीर कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर पांच में इंटरलॉकिंग सड़क चार महीने पहले ही बनाई गई थी। यह पहली ही बारिश में टूट गई। इसके लिए 30 अगस्त को नगर पंचायत में सभासदों व अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी की बैठक हुई थी।जावेद खान ने कहा कि उन्हें सभासद बने डेढ़ साल हो गए लेकिन अभी तक नगर पंचायत के कर्मचारियों की सूची नहीं दी गई है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में नगर पंचायत ने एक झंडा नहीं दिया। उन्होंने गलत बर्ताव करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed