फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maa Tujhe Pranam

मां तुझे प्रणाम : शहीदों का जिक्र छिड़ा तो हर आंख नम हुई

Tue, 23 Aug 2022 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam
कारगिल युद्व में शहीद नरेश सिंह की पत्नी कल्पना देवी। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत जिले की वीरांगनाओं के सम्मान के दौरान शहीदों का जिक्र होते आंखें नम हो गईं। इस मौके पर ओजोन सिटी क्लब के सभागार का माहौल भावुक हो गया। वहां स्थापित शहीद स्तंभ पर वीरांगनाओं, कर्नल आरके सांगवान, एनसीसी कै डेट तथा अन्य ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ में 15 अगस्त को शहर के 32 चौराहों पर सजावट करने वाले सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को मां तुझे प्रणाम के तहत होने वाले कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के गीत और उन पर आधारित डांस प्रतियोगिता के साथ हो गया। इस दौरान रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आठवीं यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल आरके सांगवान व विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी रहीं । संचालन नीतू सारस्वत ने किया।
विज्ञापन

इन वीरांगाना का हुआ सम्मान
वीर नारी एवं पति युद्ध पता
-कल्पना देवी पत्नी शहीद नरेश सिंह कारगिल छोटी बल्लभ, गोंडा
-अनीता देवी पत्नी शहीद राम मोहन आपरेशन रक्षक सादाबाद, हाथरस
-सुनीता देवी पत्नी शहीद गजपाल सिंह कारगिल नगला चौधर, सादाबाद, हाथरस
-रीमा बेगम पत्नी शहीद हसन अली कारगिल सादाबाद, हाथरस
-आशा देवी पत्नी शहीद सत्य प्रकाश कारगिल वेदई, हाथरस
-समीना बेगम पत्नी शहीद सुलेमान कागगिल नोगांव, हाथरस
-चंद्रवती पत्नी शहीद फाल सिंह कारगिल वनगढ़, हाथरस
-रामवती देवी पत्नी शहीद राजवीर सिंह कारगिल राजगांव, अतरौली
-अजरा बेगम पत्नी शहीद जहूर, कारगिल मीतई हाथरस
-पिंकी देवी पत्नी शहीद दलवीर सिंह आपरेशन रक्षक मूसेपुर, लोधा
नृत्य प्रतियोगिता में विजडम पब्लिक स्कूल रहा प्रथम
ओजोन सिटी के सभागार में नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें विजडम पब्लिक स्कूल प्रथम, थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल द्वितीय व शांति निकेतन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। विजेता व उप विजेता टीम को ओजोन सिटी के सीएमडी के प्रवीण मंगला, विजडम पब्लिक स्कूल के नितिन गुप्ता, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल से वीके चौधरी ने पुरस्कृत किया। प्रतिभागी स्कूलों को सांत्वना पुरस्कार प्रीमियर इंस्टीट्यूट के आरिफ अली खान व स्टार कोल्हू ऑयल के अभिषेक अग्रवाल ने प्रदान किया। निर्णायक डॉ. मीनाक्षी नागपाल व निक्की अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने लिए नहीं, बल्कि हम सबके लिए वीर योद्धाओं ने अपनी शहादत दी है। इनकी पत्नियों का सम्मान करना, वाकई में एक सकारात्मक पहल है।
-कर्नल आरके सांगवान, एनसीसी के कमान अधिकारी
देशभक्ति से लबरेज जो बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी है, वह सराहनीय है। वीरांगनाओं का सम्मान एक अभूतपूर्व सम्मान है।
-सूरज कुमारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
ये हैं सहयोगी
मेन स्पॉन्सर : प्रवीण मंगला, ओजोन सिटी
टाइटल स्पॉन्सर : हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूूल
पॉवर्ड बाई : आरजी ग्रुप ऑफ एजूकेशन, माधवास ‘द ड्र्रीम होम’, प्रीमियर इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेेल्थ साइसेंज
स्पेशल सपोर्टेेड बाई : संजीव अग्रवाल, अध्यक्ष, न.पा.परि.खैर
को-स्पॉन्सर : बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन, बालजीवन घुट्टी, विजडम पब्लिक स्कूूल, सांगवान सिटी, विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, रैम्प ग्रुप, स्टार कोल्हू, एलआईसी,

एफएम पार्टनर : बिग एफएम
डिजिटल पार्टनर : एटी न्यूज
आउटडोर पार्टनर : एमकेजी ग्रुप
ये रहे मौजूद
माधवास द ड्रीम होम के जितेंद्र, संदीप, थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल से गौरव झा, एलआईसी से पंकज, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, क्षत्रिय महासभा के ठा. शैलेंद्र पाल सिंह, नेम सिंह सोलंकी, कायस्थ महासभा के राज सक्सेना, भाजयुमो उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी, बल्देव चौधरी, प्रमेंद्रपाल सिंह, मनीस बूल, हरिकिशन अग्रवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विशाल देशभक्त, विजय तोमर, अंकुर शर्मा, भगत सिंह भगवासिया, सलिल वार्ष्णेय, बाबू लाल जैन इंटर कालेज के एनसीसी के लैफ्टिनेंट पंकज कुमार आदि।

कारगिल युद्व में शहीद सूबेदार राजवीर सिंह की पत्नी रामवती देवी।

कारगिल युद्व में शहीद सूबेदार राजवीर सिंह की पत्नी रामवती देवी। - फोटो : CITY OFFICE

 विजडम पब्लिक स्कूल की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते कर्नल आरके सांगवान

विजडम पब्लिक स्कूल की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते कर्नल आरके सांगवान - फोटो : CITY OFFICE

बाबू लाल जैन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित करते कर्नल आरके सांगवान।

बाबू लाल जैन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित करते कर्नल आरके सांगवान। - फोटो : CITY OFFICE

जश्न ए आजादी कार्यक्रम के तहत प्रस्तुति देते रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी।

जश्न ए आजादी कार्यक्रम के तहत प्रस्तुति देते रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed