{"_id":"67e4603509729515c20956c9","slug":"lucknowi-will-wear-chicken-kurta-pyjama-and-offer-jumma-alvida-namaaz-aligarh-news-c-2-gur1004-638817-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: लखनवी चिकन कुर्ता-पायजामा पहनकर पढ़ेंगे जुमा अलविदा की नमाज, बाजार में खरीदारों की बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: लखनवी चिकन कुर्ता-पायजामा पहनकर पढ़ेंगे जुमा अलविदा की नमाज, बाजार में खरीदारों की बढ़ी भीड़
Thu, 27 Mar 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:44 AM IST
सार
रमजान का अलविदा जुमा 28 मार्च को है। अलीगढ़ के बाजारों में चिकन कुर्ता पायजामा, लेनन कुर्ता पायमाजा, कॉटन (नेता कट) कुर्ता पायजामा व प्रिंटेड कुर्ता-पायजाम रोजेदारों को खास पसंद आ रहे हैं। रोजेदार इन्हें पहनकर अलविदा जुमा की नमाज पढ़ेंगे।
विज्ञापन
ऊपरकोट बाजार में ईद के लिए कुर्ता पसंद करते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
जुमा अलविदा की नमाज लखनवी चिकन कुर्ता-पायजामा पहनकर रोजेदार पढ़ेंगे। ईद और जुमा अलविदा की नमाज को लेकर कुर्ता-पायजामा का बाजार सज गया है। ऊपरकोट, जमालपुर समेत मुस्लिम इलाकों के बाजार में खरीदारों की भीड़ चल रही है।
विज्ञापन
ऊपरकोट स्थित कुर्ता-पाजामा के विक्रेता शारिक कुरैशी ने बताया कि गर्मी के चलते लखनवी चिकन के कुर्ते ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वह पहनने में काफी हल्का होता है। इसलिए उसकी मांग ज्यादा है। पहले ईद में ही लोग नए कुर्ता-पायजामा खरीदकर नमाज पढ़ते थे, लेकिन अब ईद के अलावा जुमा अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए कुर्ता-पायजामा खरीदते हैं। दुकानदार रईस अहमद ने बताया कि लखनवी चिकन कुर्ता-पायजामा को लेकर लोगों में काफी क्रेज है।
विज्ञापन
ये है कीमत
कपड़ा रुपये
चिकन कुर्ता पायजामा 650
लेनन कुर्ता पायमाजा 550
कॉटन (नेता कट) कुर्ता पायजामा 350
प्रिंटेड कुर्ता-पायजाम 350