फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lottery allotment of plot in transport nagar

Aligarh News: धरातल पर उतरा 31 साल पुराना ट्रांसपोर्ट नगर का सपना, लॉटरी से हुआ भूखंड आवंटन

Wed, 02 Aug 2023 02:31 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 02 Aug 2023 02:31 AM IST
सार

ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड पाने को आवेदन करने वाले आवेदकों में से करीब 1600 भूखंडों के लिए लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। शेष 200 भूखंड का आवंटन बाद में होगा। इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे। लॉटरी में पहले भाग्यशाली उत्कर्ष तिवारी आवंटी बने, जिनके नाम 1250 वर्गमीटर के भूखंड का आवंटन हुआ है।

विज्ञापन
Lottery allotment of plot in transport nagar
हैबिटेट सेंटर में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर योजना के भूखंडेां को मैनुअल लॉटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से मंगलवार को ट्रांसपोर्टरों एवं कारोबारियों को बड़ी सौगात मिली। अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ल्हौसरा-बिसावन में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर योजना का सपना धरातल पर उतर आया। ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड पाने को आवेदन करने वाले आवेदकों में से करीब 1600 भूखंडों के लिए लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। शेष 200 भूखंड का आवंटन बाद में होगा। इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे। लॉटरी में पहले भाग्यशाली उत्कर्ष तिवारी आवंटी बने, जिनके नाम 1250 वर्गमीटर के भूखंड का आवंटन हुआ है।

विज्ञापन


लाल डिग्गी स्थित कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में आयोजित समारोह में 85 हेक्टेयर में विकसित किए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर के लिए विभिन्न भूखंड के लिए लॉटरी निकाली गई। ऑडिटोरियम के अलावा पांचवें तल पर अलग-अलग हॉलों में स्क्रीन लगाकर आवेदकों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। शुभारंभ डीआईजी शलभ माथुर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एडीए वीसी अतुल वत्स ने संयुक्त रूप से किया। सबसे पहले ए श्रेणी में 1250 वर्गमीटर के प्लॉट की लॉटरी डीआईजी ने निकाली। आवंटी को मंच पर बुलाकर प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद 10 श्रेणियों में शामिल अलग-अलग आकार के भूखंडों की लॉटरी निकाली गई। 
विज्ञापन


तमाम आवेदक ऐसे भी थे, जिन्हें वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर का इंतजार था। शाम करीब छह बजे तक चले लॉटरी ड्रा में करीब 1600 भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई। ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष अजयपाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के नाम भी लकी ड्रा निकला है। इस अवसर पर एडीए की ओएसडी अंजुम बी, एक्सईएन मनोज उपाध्याय, प्राधिकरण सदस्य पूनम बजाज, चौधरी देवराज सिंह, हेमंत राजपूत, एई आरके गुप्ता, जेई गंगेश कुमार सिंह, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री श्रीकिशन गुप्ता, किरण प्रताप सिंह, करन सचदेवा, रॉबिन डंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगा तेज विकास : डीएम
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यह योजना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसके धरातल पर आने से समूचे अलीगढ़ का विकास होना तय है। ट्रांसपोर्ट नगर सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह से सुरक्षित है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और राज्य विवि से ये बिल्कुल करीब है। यहां कुशल एवं अकुशल दोनों तरह के श्रमिकों को भरपूर रोजगार मिलेगा।


मील का पत्थर साबित होगी योजना
एडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर बसने से शहर में यातायात और जाम की स्थिति में काफी हद तक सुधार होगा। चहुंमुखी विकास भी होगा। दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। यहां कार्यालय, फायर, पार्क, सीएनजी पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट, सामुदायिक शौचालयों के लिए भी जमीन आरक्षित है। सबसे अधिक 608 भूखंड 200 वर्गमीटर के हैं। 72 वर्गमीटर के 557 भूखंड, 162 वर्गमीटर के 204, 375 वर्गमीटर के 231 भूखंड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed