फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lord Ram's procession from pomp

धूमधाम से निकली भगवान श्री राम की बारात

Tue, 19 Sep 2017 02:13 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 19 Sep 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram's procession from pomp
धूमधाम से निकली भगवान श्री राम की बारात - फोटो : Rupesh
अचल ताल स्थित श्री रामलीला महोत्सव में सोमवार की शाम सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर से राजा दशरथ श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न के साथ बारात लेकर रामलीला मैदान में बनी जनकपुरी के लिए चले। इससे पूर्व प्रभु श्रीराम समेत चारों भाईयों का ठा. श्यौराज सिंह, ठा. भूपेंद्र सिंह, हरी प्रकाश गुप्ता एवं कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल के प्रवीन अग्रवाल ने तिलक लगाकर पूजा की।
विज्ञापन


टीकाराम मंदिर से शुरू हुई श्रीराम बारात समद रोड, रामघाट रोड, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, गुरूद्वारा रोड, छर्रा अड्डा से नौरंगाबाद पुल पर होते हुए रामलीला ग्राउंड में बनी जनकपुरी पहुंची। रामबारात में बैंडों की धुन पर भक्त नाचते-गाते चल चल रहे थे। मार्ग में राम बारात का जगह जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन


समद रोड पर डब्बू दालसेब, बृजवासी स्वीट्स, धनजीत वाड्रा, सोनी ज्वैलर्स, दिनेश ज्वैलर्स, गुप्ता ऑप्टीकल्स, रामघाट रोड पर वेदप्रकाश जैन, विष्णुपरी में सत्येंद्र मित्तल, केसी कैटर्स ने छर्रा अड्डा व ओम स्वीट्स, ओम डेयरी आदि ने बारातियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबारात में महेश चंद्र, विमल अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, ऋषि मित्तल, मनोज वार्ष्णेय, पवन खंडेलवाल, पवन गुप्ता, हरीश शर्मा, शैलेंद्र अग्रवाल, अतुल कुलश्रेष्ठ, सुनील गर्ग, गोपाल वार्ष्णेय, राजेश सैनी, अनिल सेंगर, अर्जुन गोविल, अन्नू बीड़ी, राजेश गर्ग, मनमोहन अग्रवाल, राहुल मित्तल, सुनील मित्तल, प्रदीप भारद्वाज, जगदीश बाबा, धर्मेंद्र चंद्रा, संयम पाराशर, ऋषभ गर्ग, अनुराग गुप्ता, दिलीप अग्रवाल समेत सैकड़ों की संख्या में प्रभु श्रीराम के भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed