{"_id":"570c04374f1c1b214c4a6ad9","slug":"looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीतल कारोबारी की स्कूटी से 1.70 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीतल कारोबारी की स्कूटी से 1.70 लाख रुपये उड़ाए
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
माेहसिन
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के जेल रोड पर सोमवार दोपहर एक पीतल कारोबारी की स्कूटी की डिग्गी से 1.70 लाख रुपये चोरी हो गए। यह घटना उस समय हुई, जब कारोबारी बैंक से रुपये निकालने के बाद परिचित से मिलने जेल रोड पर आया था और परिचित के दरवाजे पर स्कूटी खड़ी कर अंदर चला गया। पुलिस जांच में सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध कैद हुए हैं, जिन्हें लेकर जांच की जा रही है।
उस्मानपाड़ा चौड़ी नाली निवासी मोहसिन पुत्र जान मोहम्मद का पीतल के उत्पाद बनाने का कारखाना है। दोपहर में उसने शक्ति नगर तिराहे पर स्थित बैंक शाखा से 1.70 लाख रुपये निकाले और रुपये उसने स्कूटी की डिग्गी में रख लिए। यहां से वह घूमता हुआ परिचित व्यापारी कपिल से व्यापारिक सिलसिले में मिलने जेल रोड स्थित उसके कारखाने पर पहुंचा। उसने स्कूटी बाहर खड़ी कर दी। मगर उसमें रुपये ऐसे ही रखे छोड़ दिए। खुद अंदर चला गया।
जब कुछ देर अंदर बैठने के बाद बाहर आया तो स्कूटी की डिग्गी खुली पड़ी थी और रुपये गायब थे। यह देख वह दंग रह गया। वहां शोरशराबे पर भीड़ जमा हो गई। खबर पर बन्नादेवी पुलिस व एसपी सिटी अंशुल गुप्ता भी पहुंच गए। काफी देर तक जांच पड़ताल चली। कपिल की फैक्ट्री के सीसीटीवी में तीन-चार संदिग्ध भी उस समय स्कूटी के इर्द-गिर्द दिखाई दिए हैं। उनको लेकर कुछ संदेह पैदा हुआ है और पुलिस उन पर जांच कर रही है। एसओ के अनुसार फिलहाल मोहसिन ने तहरीर दे दी है। जांच की जा रही है।