{"_id":"5d62def78ebc3e017833fab7","slug":"loot-in-three-different-places-aligarh-news-ali211822727","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र नगर, नगला पटवारी, मधुपुरा तिराहे पर दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेंद्र नगर, नगला पटवारी, मधुपुरा तिराहे पर दिनदहाड़े लूट
विज्ञापन
- सुरेंद्र नगर में महिला से जंजीर, नगला पटवारी और मधुपुरा तिराहे पर हुई मोबाइल लूट
महानगर में बाइक सवार लुटेरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को दिनदहाड़े सुरेंद्र नगर, नगला पटवारी और मधुपुरा तिराहे पर लूट हो गई। तीनों लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस भी उन्हें तलाशने में असफल रही।
क्वार्सी के नगला पटवारी में छात्र गुरुदेव पुत्र देवेंद्र निवासी रामगढ़, पंजीपुर कोचिंग करने आता है। रविवार की सुबह वह कोचिंग पढ़ने आया था। वहां से लौटते समय एक बाइक सवार दो युवकों ने छात्र को रोक लिया। तमंचा तानकर उससे मोबाइल फोन छीन लिया। छात्र ने विरोध किया तो उसके सिर में तमंचे की बट मारकर फरार हो गए। दूसरी वारदात रेलवे स्टेशन के गेट के सामने मधुपुरा तिराहे, सिविल लाइंस में हुई। यहां मडराक निवासी नरेंद्र से एक लुटेरे ने मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनकर वह भागने लगा तो नरेंद्र ने भी उसके पीछे दौड़ लगा दी। इससे घबराया लुटेरा रिजर्वेशन काउंटर परिसर में घुस गया। यहां वह मोबाइल को फेंककर फरार हो गया। वहीं, तीसरी वारदात सुरेंद्र नगर, पानी की टंकी के पास रहने वाली सरोज सिंह के साथ हुई। सरोज सिंह ने बताया कि वह सुबह टहलने निकली थीं। तभी एक बाइक पर सवार दो लुटेेरे पीछे से आए और गले से सोने की जंजीर तोड़कर भाग गए। शोर मचाने पर भीड़ ने पीछा भी किया, लेकिन उन्होंने तमंचा लहरा दिया। इससे पीछा कर रहे लोग भी थम गए। महिला के पति और छात्र के पिता ने क्वार्सी पुलिस से मामले की शिकायत की है। क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार लुटेरों की तलाश जारी है। वहीं, नरेंद्र मोबाइल फोन मिलने पर थाना पुलिस को बिना तहरीर दिए ही लौट गया।