{"_id":"677f3af4bde5e71ed900ac33","slug":"loot-at-petrol-pump-revealed-today-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर लूट: संदिग्धों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ, आज हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर लूट: संदिग्धों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ, आज हो सकता है खुलासा
Thu, 09 Jan 2025 08:27 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2025 08:27 AM IST
सार
बदमाशों ने हरदुआगंज पेट्रोल पंप से कर्मचारियों को बंधक बनाकर दो लाख की नकदी लूट ली थी। करीब एक घंटे पहले अतरौली के नरौरा 12 नंबर स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से छह हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
हरदुआगंज स्थित पेट्रोल पंप पर निरीक्षण करतीं एएसपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र स्थित मोनिका इंटरप्राइजेज व अतराैली के पेट्रोल पंप पर 3 जनवरी को हुई मारपीट व लूटपाट मामले का आज खुलासा हो सकता है। पुलिस कुछ संदिग्धों को लेकर पूछताछ कर रही है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस लुटेरों की धरपकड़ में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
बदमाशों ने हरदुआगंज पेट्रोल पंप से कर्मचारियों को बंधक बनाकर दो लाख की नकदी लूट ली थी। बदमाश कर्मचारियों की बाइक, स्कूटी, मोबाइल फोन, ऑटोमेशन मशीन की डीवीआर आदि भी लूटकर ले गए थे। बदमाशों ने यहां वारदात करने से करीब एक घंटे पहले अतरौली के नरौरा 12 नंबर स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से छह हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
एसएसपी संजीव सुमन ने बदमाशों की जानकारी देने वाले को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की थी। एसपी देहात अमृत जैन के अनुसार पुलिस लुटेरों के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन