फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lok sabha election 2019: ex cm akhilesh yadav comment on PM modi in hathrash

पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया तो अमेरिका मना क्यों कर रहा: अखिलेश

Wed, 10 Apr 2019 12:24 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस) Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: ex cm akhilesh yadav comment on PM modi in hathrash
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया गया है तो फिर अमेरिका इससे मना क्यों कर रहा है। मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ में चुनावी सभा में अखिलेश ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


गठबंधन पर मोदी के उठाए सवाल पर जवाब देते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, सपा, बसपा और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन मिलावटी नहीं, बल्कि परिवर्तन की आवाज है। इसकी धमक से भाजपा के लोगों की नींद उड़ गई है। वह रात को सो नहीं पा रहे हैं, इसलिए दिन में काम करना इनके बूते की बात नहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार को यहां नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर हाथरस (सुरक्षित) लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा पर हमलावर रहे। सेना के जवानों की शहादत का जिक्र करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि देश को बुलेट ट्रेन की नहीं, बल्कि सीमा पर जवानों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर किसानों के बेटों को दौड़ लगवाकर फौज में भर्ती कराने का काम करेंगे। अमेरिका निर्मित पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका तो इससे मना कर रहा है। हम सैनिकों की क्षमता पर प्रश्न नहीं उठा रहे, बल्कि सवाल पूछ रहे हैं, जो कि लोकतंत्र में आम बात है। अगर सवाल नहीं पूछेंगे तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। अगर एफ-16 फाइटर जेट गिरा होगा तो अमेरिका अब भारत को गले नहीं लगाएगा।

भाजपा वाले बताएं, किसके आए अच्छे दिन

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि पांच साल पहले जनता से कहा गया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं, अब भाजपा के लोग बताएं कि अच्छे दिन किसके आए। भाजपा के संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि 2014 के वादे तो पूरे नहीं हुए। स्मार्ट सिटी कहां खो गईं। अब भाजपा ने नया धोखा पत्र पेश कर दिया है। 

सन् 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के भाजपा के दावे पर अखिलेश बोले कि तब तक हममें से कितने लोग जीवित होंगे। भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल खड़ा करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि पाकिस्तान का नाम केवल कुर्सी के लिए जपा जा रहा है। पीएम मोदी पाकिस्तान में नवाज शरीफ के यहां क्या खीर खाने गए थे।

आवारा जानवरों ने किसानों को चौकीदार बना दिया
किसानों की फसलों को आवारा जानवरों से होने वाले नुकसान का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि पीएम मोदी किसानों को खेत का चौकीदार बनाकर रख दिया है। प्रदेश में पहले से ज्यादा पशु काटे जा रहे हैं। उन्होंने किसानों की बात करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन क्या उनकी आय दोगुनी हुई? आलू किसानों का कितना आलू खरीदा गया? नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि क्या लाइन में खड़े आम आदमी के पास काला धन था।

हमसे अच्छी चाय कौन बना सकता है

चायवाला पर कटाक्ष करते हुए कहा अखिलेश ने कहा कि ज्यादा दूध हो तो चाय अच्छी बनती है। हम दूध वाले हैं। हम से अच्छी चाय कौन बना सकता है। 

अखिलेश ने कांग्रेस पर भी बोला हमला
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि गरीबों को प्रतिवर्ष 72 हजार देने का वादा किया गया है, आखिर कहां से कांग्रेस 72 हजार देगी। क्या जो पेंशन योजनाएं चल रही हैं, उन्हें समाप्त किया जाएगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के शौचालय में सिर्फ गड्ढों का अंतर है। कांग्रेस के एक गड्ढे के शौचालय थे। इनके दो गड्ढों के शौचालय है। यानि जितने अधिक गड्ढे, उतना ज्यादा भ्रष्टाचार।

अखिलेश ने हींग कारोबारियों को लुभाया
हाथरस के हींग कारोबारियों से सहानुभूति जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले कि हींग को वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट का दर्जा देकर क्या हासिल हुआ। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच साल और बाबा योगी आदित्यनाथ से दो साल का हिसाब मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed