फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lok Adalat held on May 21

Lok Adalat: 21 मई को लगेगी लोक अदालत, निकाय चुनाव के कारण आठ दिन बढ़ा दी थी तारीख

Mon, 15 May 2023 07:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 07:55 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए अपर जिला जज कोर्ट नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत मनोज कुमार अग्रवाल के विश्राम कक्ष में एक समन्वय बैठक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ली गयी। लोक अदालत के 21 मई को आयोजित करने को लेकर तैयारियों पर बातचीत हुई।

विज्ञापन
Lok Adalat held on May 21
लोक अदालत के बारे में बताते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव के कारण लोक अदालत की तारीख 13 मई से बढ़ाकर 21 मई कर दी गई थी। 21 मई को लोक अदालत के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए अपर जिला जज कोर्ट नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत मनोज कुमार अग्रवाल के विश्राम कक्ष में एक समन्वय बैठक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ली गयी। लोक अदालत के 21 मई को आयोजित करने को लेकर तैयारियों पर बातचीत हुई। जिसमें मनोज कुमार अग्रवाल, अपर जिला जज कोर्ट, महेन्द्र कुमार द्वितीय, लघुवाद न्यायाधीश, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मौजूद थे।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा 21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय, बाह्य स्थित न्यायालयों में एवं तहसील स्तर पर किया जाएगा। लोक अदालत में न्यायालयों, विभागों में लम्बित विभिन्न प्रकृति के मामलों जैसे फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एनआईएक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत अधिनियम एवं जलकर से सम्बन्धित वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन वाद, सेवा सम्बन्धित वाद अन्य दीवानी वाद, अन्य प्रकृति के वाद जो न्यायालयों में लम्बित हो) और उक्त के अतिरिक्त पारिवारिक, वैवाहिक विवादों के प्रीलिटिगेशन मामलों तथा प्रीलिटिगेशन स्तर पर विभिन्न बैंको, वित्तीय संस्थाओं एवं विभागों में लम्बित, प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों का भी निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जाता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed