फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lockout in private college for not accepting demands

Aligarh News: मांगें न मानने पर निजी महाविद्यालय में तालाबंदी चार को

Thu, 02 Feb 2023 09:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
Lockout in private college for not accepting demands
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध निजी महाविद्यालयों के संचालकों ने कहा कि अनुमोदित महाविद्यालय से परीक्षक से प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं कराई जा रही है, बल्कि उन पर बाहरी परीक्षक थोपे जा रहे हैं। इसलिए चार फरवरी को महाविद्यालयों में तालाबंदी रहेगी। साथ ही छह फरवरी को भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी और बी.कॉम की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में आंतरिक के बजाय बाहरी परीक्षक जो अन्य जिलों के हैं, जो नियम के खिलाफ है। नियमानुसार सभी विश्वविद्यालयों में आंतरिक परीक्षक महाविद्यालय के अनुमोदित कार्यरत शिक्षक ही होते हैं। बाहरी परीक्षक के रूप में विश्वविद्यालय किसी भी राजकीय या वित्त पोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को लगा सकता है।
विज्ञापन



डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद उन पर विश्वविद्यालय प्रशासन कोई गौर नहीं कर रहा है। एक बार प्रशासन को नींद से जगाने के लिए महाविद्यालय में चार फरवरी को तालाबंदी करने जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें अनसुनी की गईं तो छह फरवरी काे विश्वविद्यालय के कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed