फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Listen to me too, the MLA-MP will do what the General Secretary says.

मेरी भी सुन लो, एमएलए-एमपी वही करेंगे जो महामंत्री कहेगा

Sat, 08 Aug 2020 02:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Listen to me too, the MLA-MP will do what the General Secretary says.
भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत एवं उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह के बाद अब जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें भाजपा के जिला महामंत्री शहर के एक उद्योगपति को फोन पर धमका रहे हैं कि मेरी भी सुन लो, एमएलए-एमपी वही करेंगे, जो महामंत्री कहेगा। कोई मामला फंस जाएगा, तब तुमको बताएंगे कि महामंत्री और नेता क्या होता है।
विज्ञापन

यह ऑडियो चंद रोज पहले का है। जिला महामंत्री ने एक युवक को रोजगार देने के लिए करीब 15 दिन पहले उद्योगपति अनमोल रतन से फोन कर आग्रह किया था। युवक ने इंटरव्यू दिया था लेकिन नौकरी नहीं मिली। उसी संबंध में भाजपा के जिला महामंत्री ने उद्योगपति को फोन किया था। बातचीत तो ‘नमस्कार भाई साहब’ से शुरू हुई लेकिन खत्म गाली-गलौज से हुई। वायरल ऑडियो में भाजपा नेता कह रहे हैं कि एक युवक के लिए निवदेन किया था। उद्योगपति का कहना था कि जुलाई में ही नियुक्ति हो चुकी है। इसके जवाब में भाजपा नेता कह रहे हैं कि हमलोगों को सिफारिश करनी ही नहीं चाहिए क्योंकि नेताओं से आप लोगों का काम पड़ता ही नहीं है।
विज्ञापन

उद्योगपति ने समझाया कि हमें जो जरूरत है, वहीं तो रखूंगा। उसके बाद भाजपा नेता गुस्से में आ गए। अनमोल रतन भी उखड़ गए और उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे कहने से किसी को नौकरी पर नहीं रखूंगा। जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि मेरे कहने से नहीं रखोंगे तो बता दूंगा किसी दिन। उसके बाद भाजपा नेता ने असंसदीय भाषा का प्रयोग किया और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस प्रकरण में उद्योगपति अनमोल रतन द्वारा भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत नहीं की गई है। संगठन के लोग मामले को रफा-दफा करने के प्रयास में जुट गए हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह एवं एक विधायक उद्योगपति से इस सिलसिले में मिल चुके हैं।

इधर, भाजपा नेता शिवनारायण शर्मा का कहना है कि उद्योगपति मेरे मित्र है। एक युवक के रोजगार को लेकर बात हो रही थी। उसी दौरान कुछ कह दिया होगा। उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं हुई है। उद्योगपति अनमोल रतन ने ऑडियो की पुष्टि की है। उनका कहना है कि अभी तक किसी से शिकायत नहीं की है। कुछ लोग आकर उनसे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed