फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   List of students in the country's 26th gold medalist research Sabiha

देश के 26 गोल्ड मेडलिस्ट शोध छात्रों की सूची में सबीहा

Wed, 23 Sep 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 23 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
एएमयू जंतु विज्ञान विभाग की शोध छात्रा सबीहा खातून का चयन प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए किया गया है। न्यूटन भाभा पीएचडी प्लेसमेंट्स प्रोग्राम 2014-15 के तहत छह माह के लिए इंग्लैंड की एब्रेस्टविथ यूनिवर्सिटी वेल्स में अध्ययन के लिए यह फेलोशिप प्रदान की गई है। इस फेलोशिप के लिए चयनित होने वाली वह प्रदेश की प्रथम शोध छात्रा है। न्यूटन भाभा फेलोशिप का उद्देश्य इंग्लैंड और भारत के बीच विज्ञान में शोध को बढ़ावा देना हैं।
विज्ञापन


 यह कार्यक्रम इंग्लैंड के बिजनेस इनोवेशन एंड स्किल्स डिपार्टमेंट एवं भारत के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय की ओर से ब्रिटिश काउंसिल एवं भारत के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। सबीहा खातून उन 26 गोल्ड  मेडलिस्ट शोध छात्राओं की सूची में शामिल हैं, जिन्हें इस फेलोशिप के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


वह वर्तमान में हैल्मिंथ पैरासाइट पर नियंत्रण के लिए प्रोटियोमिक्स, जेनोमिक्स और ट्रांसक्रिप्टोमिक्स पर डॉ. मुहम्मद खालिद सैफ उल्लाह के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। इस शोध कार्य को ज्वाइन करने से पहले उन्होंने मैक्सिको में आयोजित 13वीं इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ  पैरासिटालोजी में भी शिरकत की और अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed