{"_id":"6a48ef9ca2a9517db506a415","slug":"list-of-polling-stations-released-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: सातों विधानसभाओं के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित, 11 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां-सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: सातों विधानसभाओं के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित, 11 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां-सुझाव
Sat, 04 Jul 2026 05:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 04 Jul 2026 05:04 PM IST
सार
अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी ने खैर (अजा), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ और इगलास (अजा) विधानसभा क्षेत्रों की सूची प्रकाशित होने की जानकारी दी। नागरिक इसे जिला प्रशासन की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची के बारे में बताते अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर अलीगढ़ की सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची 4 जुलाई को प्रकाशित हुई। नागरिक 11 जुलाई तक सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, भौतिक सत्यापन और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श के बाद यह सूची जारी हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने खैर (अजा), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ और इगलास (अजा) विधानसभा क्षेत्रों की सूची प्रकाशित होने की जानकारी दी। नागरिक इसे जिला प्रशासन की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी भी मतदेय स्थल पर सुझाव या आपत्ति होने पर उसे 11 जुलाई तक लिखित रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है। इसे उप जिलाधिकारी कार्यालय या कलक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम वेयरहाउस में जमा करें। प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के परीक्षण के बाद अंतिम सूची बनेगी।
विज्ञापन